लाइव न्यूज़ :

कोरोना: मजदूरों को नुकसान की भरपाई के लिए UP सरकार ने पैसे देने का किया ऐलान तो हुई वाहवाही, यूजर बोले- 'एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे CM Yogi'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2020 18:14 IST

उत्तर प्रदेश में करोना वायरस के 12 से ज्यादा मामले हैं। राज्य में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा राज्य के सभी सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, जिम, पर्यटन स्थल भी दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस अवधि में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तहसील दिवस और समाधान दिवस भी नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार (17 मार्च) को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संक्रमण फैलने के कारण दिहाड़ी मजदूरों को हो रही समस्याओं पर फैसला लिया गया है।यूपी में सारे स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद किए गए हैं।

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार (17 मार्च) को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संक्रमण फैलने के कारण दिहाड़ी मजदूरों को हो रही समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उनके भरण-पोषण के लिए तय धनराशि मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। सीएम योगी ने इसको लेकर अपने अधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है। जो ट्विटर पर वायरल हो गया है। ट्विटर यूजर सीएम योगी की इसके लिए वाहवाही कर रहे हैं। 

सीएम योगी ने लिखा- मजदूर भाई-बहनों के बैंक खाते में धनराशि प्रदान करने का फैसला लिया है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव के चलते दिहाड़ी मजदूर भाई-बहनों को परिवार के भरण-पोषण में समस्या न हो, इस हेतु प्रदेश सरकार ने एक तय धनराशि मजदूर भाई-बहनों के बैंक खाते में प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वित्तमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति 3 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।'' सीएम योगी का यह ट्वीट वायरल हो गया है। लोग सीएम योगी की वाहवाही कर रहे हैं।

देखें सीएम योगी के इस फैसले पर लोगों की प्रतिक्रिया 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- मुझे अपने सीएम पर गर्व है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- एक ही दिन है कितनी बार जीतोगे सीएम योगी।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है-जब तक बीजेपी रहेगी तब तक अच्छा ही होगा।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

दिहाड़ी मजदूरों के लिए बनाई गई टीम कैसे करेगी काम

बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का असर अब अब दिहाड़ी मजदूरों पर भी नजर आने लगा है। ऐसे मजदूरों के भरण पोषण के लिये सरकार ने प्रदेश के वित्त मंत्री की अध्यक्षता में श्रम मंत्री और कृषि मंत्री की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।

यह टीम तीन दिन में रिपोर्ट देगी और उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा कि इनकी मदद कैसे की जाए। कितनी लोगों को और कितनी राशि देनी है, इसका फैसला होने के बाद उसके खातों में आरटीजीएस के जरिये धन डाला जाएगा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो