लाइव न्यूज़ :

VIDEO:मैसेज से दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला काउंसलर ने पति की  'ऑन द स्पॉट' की धुनाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 28, 2018 14:12 IST

चार मिनट के इस ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले वाले वायरल वीडियो को 20 जुलाई 2018 को शबनम शेख ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तकरीबन 10 हजार लोग शेयर भी कर चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई: देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी इसके मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा उदारहण मुंबई का है। खबरों के मुताबिक पत्नी के ना नहाने की वजह से एक गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को मैसेज से तीन तलाक भेजा दिया। जिसके बाद ये कपल समझौते के इरादे से महिला काउंसलर शबनम शेख के पास जाते हैं। शबनम शेख मुंबई में हेल्प केयर फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाती है। 

इस काउंसलिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दो-तीन से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो तकरीबन चार मिनट की है। चार मिनट के इस ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले वाले वायरल वीडियो को 20 जुलाई 2018 को शबनम शेख ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तकरीबन 10 हजार लोग शेयर भी कर चुके हैं। चार मिनट के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला काउंसलर ने सलाह देते-देते पति की वीडियो बनवाकर जमकर धुनाई कर दी। 

वीडियो में शबनम शेख पहले दंपत्ति में पति का आबिद मस्तान और महिला का शयारा आबिद मस्तान से बात करती दिखती हैं। इसके बाद वह अपनी सीट से उठकर पति का आबिद मस्तान के पास जाती है और बोलती है, ''तुम्हें किस मौलाना ने बोला कि मैसेज भेजने पर तलाक लिखकर देने से तलाक हो जाता है और इस तरह की हरकत करके तुम इस्लाम को बदनाम करते हो।'' इतना बोलने के बाद शबनम के बाद एक कई थप्पड़ रसीद को मार देती है। इसके साथ ही उसके कान भी मोड़ती है। 

शबनम अपने सीट पर वापस आकर बोलती है- एक पत्र दे रही हूं इसे तुम घर लेकर जाओ और अगर इस महिला को किसी भी तरह की कोई दिक्कत हुई तो अंजाम बहुत खराब होगा। काउंसर की बात सुनकर शौहर बोलता है-  "जी मैडम, मैं ले जाऊंगा अपनी पत्नी को घर। 

शबनम शेख ने इंडिया टूडे को बताया, वीडियो में दिख रही बात सही है।उस शख्स की पिटाई हमने ही की थी। महिला ने हमें शिकायत की थी कि उसके पति ने फोन पर मैसेज से तलाक भेज कर 9 महीने पहले घर से निकाल दिया था। मैसेज पर तलाक लिख कर भेजने वाला शख्स आबिद मस्तान मुंबई के घाटकोपर का रहने वाला है। 

शबनम ने आगे बताया, ''मैंने दंपत्ति को 14 जुलाई 2018 को बांद्रा में अपने ऑफिस बुलाया था। पहले दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी। मैसेद से तलाक देने के सवाल पर मैंने उसे पीटा था। जिसके बाद अब वो  पति-पत्नी अच्छे से साथ रहे रहे हैं।'' वीडियो पर कम से कम दो हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। कई लोग काउंसलर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने  काउंसलर की ओर से कानून को इस तरह अपने हाथ में लेने को सही नहीं माना है। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :तीन तलाकमुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO