लाइव न्यूज़ :

Video: इस देश में खून की तरह लाल हो गई नदी, तो डर गए आसपास के लोग, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 9, 2020 14:34 IST

इस्किटिमका नदी रूस की एक नदी है जिसमें पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग खून की तरह दिखने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देनदी के पानी के रंग में बदलाव को देखकर आसपास के न सिर्फ आश्चर्यचकित हैं बल्कि आम लोग काफी डरे भी हैं। नदी के पानी का जबसे रंग बदला है तबसे बतख भी पानी में प्रवेश नहीं कर रहा है। 

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नदी खून के तरह लाल हो गई। नदी के पानी के रंग में अचानक आए इस बदलाव को देखकर आसपास के लोग डर गए हैं।

डेली मेल खबर की मानें तो यह घटना रूस के दक्षिणी हिस्से में घटी है। दरअसल, इस्किटिमका नदी रूस की एक नदी है जिसमें पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग खून की तरह दिखने लगा है।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि पानी में केमिकल या प्रदूषक मिलने की वजह से पानी का रंग बदल रहा है। नदी के पानी के रंग में बदलाव को देखकर आसपास के न सिर्फ आश्चर्यचकित हैं बल्कि आम लोग काफी डरे भी हैं। 

नदी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी का जबसे रंग बदला है तबसे बतख भी पानी में प्रवेश नहीं कर रहा है। 

इस मामले में केमेरोवो के उप राज्यपाल आंद्रेई पानोव ने कहा कि शहर की जल निकासी प्रणाली ही दूषित पानी का एक संभावित स्रोत है। 

हालांकि, यह पानी कितना खतरनाक है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। रिपोर्ट की मानें तो पश्चिमी रूस में नरो-फोमिंस्क में एक नदी भी रासायन रिलीज होने के बाद लाल हो गई थी।

टॅग्स :रूसवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल