लाइव न्यूज़ :

एमपी में बिना कन्यादान की हुई शादी, महिला ने कहा, मैं आपकी बेटी हूं, दान की चीज नहीं; पिता ने परंपरा तोड़ खुशी-खुशी कराया विवाह

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 16:56 IST

राज्य के नरसिंहपुर जिले के जोबा गांव में आईएएस तपस्या परिहार ने आईएफएस अधिकारी गर्वित गंगवार परिवार संग अनोखी शादी की।

Open in App
ठळक मुद्देवर-वधू दोनों अफसर हैं और वे लोग प्रगतिशील सोच के हैं।तपस्या का कहना है कि जब हम एक हो रहे तो दान क्यों हो।दोनों परिवार के लोग भी ऐसा करने के लिए सहमत थे।

भारत: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोबा गांव में आईएएस तपस्या परिहार ने आईएफएस अधिकारी गर्वित गंगवार से शादी की, लेकिन इसमें कन्यादान की रस्म नहीं निभाई गई। तपस्या ने अपने पिता से कहा कि मैं दान करने की चीज नहीं, आपकी बेटी हूं। इस पर दोनों परिवार के लोग सहमत हो गए और वैदिक रीति-रिवाज के साथ शादी होने के बावजूद इस परंपरा को नहीं निभाया गया। गुरुवार को जोवा गांव में इस शादी का रिसेप्शन हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए।

समाज की विचारधारा को बताया गलत

नरसिंहपुर जिले में पैदा हुई तपस्या परिहार ने सारे बंधनों को तोड़ते हुए अपनी शादी में कन्यादान की रस्म को नहीं होने दिया है। तपस्या का कहना है कि बचपन से ही उनके मन में समाज की यह विचारधारा गलत लगती थी।

कहा- विवाह एक कराता है, बांटता नहीं

तपस्या परिहार का कहना है कि दो परिवार आपस में मिलकर विवाह करते हैं,  वे मिलकर एक हो जाते हैं। न कोई छोटा होता है और न ही कोई बड़ा। ऐसे में दान करने की बात कहां से आती है। यह गलत परंपरा थी, जिसे हम धीरे-धीरे खत्म करने जा रहे हैं।

इस बारे में दोनों परिवार के लोग भी कहते हैं कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। प्रगतिशील समाज में कई तरह की पुरानी और समाज पर बोझ बनीं परंपराएं खत्म होनी चाहिए। किसी न किसी को तो इसके लिए आगे आना ही होगा।

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोIASMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?