लाइव न्यूज़ :

वीडियो: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान फूट-फूट कर रोने लगी सीएनएन रिपोर्टर, जानें क्या है वजह 

By अनुराग आनंद | Updated: January 14, 2021 08:04 IST

सीएनएन की सारा सिडनर लॉस एंजिल्स में सीएनएन रिपोर्टर सारा सिडनर लाइव रिपोर्टिंग करते हुए भावुक हो गई। इस दौरान उन्होंने एंकर से माफी भी मांगी। जानें क्या है पूरा मामला..

Open in App
ठळक मुद्देलाइव रिपोर्टिंग के दौरान वह इतना भावुक हो गईं कि वह खुद भी फूट-फूट कर रोने लगी थी। पत्रकार सारा सिडनर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली: सीएनएन चैनल पर प्रसारित हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला रिपोर्टर अचानक लाइव रिपोर्टिंग करते हुए फूट-फूट कर रोन लगी। अब महिला रिपोर्टर के लाइव टीवी कार्यक्रम के दौरान रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला रिपोर्टर कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से होने वाली मौत का लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। इस लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार सारा इतना भावुक हो गईं कि वह खुद भी फूट-फूट कर रोने लगी थी। 

अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर की घटना है-

दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर की यह बात है। यहां पर कोविड की वजह से होने वाली मौतों को लेकर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान सीएनएन रिपोर्टर सारा सिडनर रोने लगीं। सारा ने इस लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कहा कि वह रिपोर्टिंग के लिए लगातार 10 अस्पतालों में गईं। यहां उन्होंने कोरोना से पीड़ित मरीजों व उनके परिवार के लोगों को जिस तरह से अस्पताल में रहते हुए देखा, इससे उन्हें बेहद दु:ख हुआ। 

कोरोना वायरस से अपनों को खोने वाले परिवार से बात करते हुए सारा सिडनर रोने लगी-

सीएनएन रिपोर्टर सारा सिडनर अपने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक परिवार को दिखाया। इस परिवार ने 12 जनवरी को कोविड-19 के कारण अपनी मां और सौतेले पिता को खो दिया था। उन दोनों की मौत के बाद इस परिवार से मिलकर सारा रिपोर्टिंग कर रही थी जब वह भावनाओं से अभिभूत होकर रोने लगी।

सिडनर जब लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, तो उसने रोते हुए बताया कि कोरोना वायरस सभी समुदायों के लोगों को "असम्मानजनक" रूप से मार रहा है। सारा ने कहा कि यह सब होने के बाद इन परिवारों के लिए जीवन जीना कितना कठिन है और इनके दिल में कितना दर्द है, इस बात को समझ पाना वास्तव में काफी कठिन है।

सारा सिडनर ने मांफी मांगी तो एंकर ने ये कहा-

यही नहीं कार्यक्रम में दौरान भावुक होने के बाद रिपोर्टर ने एंकर से माफी भी मांगी। इसके बाद एकंर ने अपनी सहकर्मी को बार-बार आश्वासन देते हुए कहा कि कोई माफी की जरूरत नहीं है। साथ ही एंकर ने कहा कि उसके सहयोगियों और दर्शकों ने आपके दिल से किए गए इस उत्कृष्ट रिपोर्टिंग की सराहना की है।

इस वीडियो को साझा करते हुए सारा ने लिखा कि रिपोर्टर के तौर पर मैं अपने काम को भले ही अच्छे से नहीं कर पाई लेकिन अब वापस उस समय को नहीं लाया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकापत्रकारवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो