लाइव न्यूज़ :

Video: 11 फीट लंबे अजगर के साथ रहती है लड़की, स्वीमिंग पुल में बिताती है वक्त

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 23, 2020 14:37 IST

इनबर को सांपों के साथ घूमना और खेलना पसंद है। उसकी परवरिश पालतू जानवरों के बीच ही हुई है...

Open in App
ठळक मुद्दे8 साल की इनबर का खास दोस्त है अजगर।स्वीमिंग पुल में इनबर संग वक्त बिताता है 11 फीट लंबा अजगर।जानवरों के बीच पली-बढ़ी है इनबर।

आपको भले ही सांप से डर लगता हो, लेकिन इजराइल में 8 साल की इनबर की दोस्ती एक अजगर से है, जिसकी लंबाई 11 फीट है। भले ही इस उम्र के बच्चे छिपकली को देखकर भी डर जाते हों, लेकिन इनबर इस लंबे अजगर को अपनी गर्दन पर लेकर घूमती है। इनबर के इस अजगर का नाम बेले है।

लॉकडाउन में जमकर बिताया अजगर के साथ वक्त

इनबर के इस खास दोस्त को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इनबर भी दूसरे बच्चों से ज्यादा अपने इस खास दोस्त के साथ वक्त बिताना पसंद करती है। जब कोरोना की वजह से इनबर का स्कूल बंद हो गया, तो इसी अजगर के साथ उसने अपना वक्त बिताया और इसी बीच दोनों की दोस्ती भी काफी मजबूत हो गई।

जानवरों के बीच पली-बढ़ी है इनबर

इनबर सांप और कई जानवरों के बीच पली-बड़ी है। बचपन में जब इनबर नहाती थी, तो बेले उसके साथ ही पानी में रहता था। अब जैसे-जैसे दोनों बड़े हो रहे हैं, वैसै-वैसे उनकी दोस्ती भी और मजबूत होती जी रही है।

मां को नहीं इस दोस्ती से परहेज

इनबर की मां सेरित रीगेव कहती हैं, "हमें इनबर और बेले की दोस्ती से कोई दिक्कत नहीं है। वो अजगर हमारी बेटी को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाता। ये चीज दूसरों के लिए असामान्य हो सकती है, लेकिन हमारे लिए नॉर्मल है।"

सेरित का कहना है कि "ऐसे लोग हैं जो कहते हैं- क्या आप पागल हैं, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, आप अपने बच्चों से प्यार नहीं करते?," रेव ने कहा। "इस तरह से जीवन बिताना बेहद सुंदर है। जब एक बच्चा जानवरों के साथ बड़ा होता है तो वह एक ऐसा व्यक्ति बनता है जो अन्य लोगों से प्यार करता है, वह एक ऐसा व्यक्ति बन जाता है जो दूसरों की परवाह करता है।"

टॅग्स :ओएमजीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी