लाइव न्यूज़ :

मासूम बच्ची के गले और नाक के बीच में फंसा टूथपेस्ट का ढक्कन, ऑपरेशन कर डॉक्टर ने निकाला बाहर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 21:04 IST

नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गुणवंत यशलहा के क्लिनिक में हरदा के रहने वाले एक दम्पत्ति अपनी दो साल की बेटी हार्षिता को लेकर पहुंचें. उन्होनें बताया कि उनकी बच्ची पिछले चार महीने से काफी तकलीफ में है और उसे सांस लेने में समस्या हो रही है.

Open in App

इन्दौर में एक दो साल की मासूम बच्ची की नाक से डॉक्टर ने टूथपेस्ट का ढक्कन ऑपरेशन कर निकला. ढक्कन उसके नाक और गले के बीच फंसा हुआ था और पिछले चार महिने से बच्ची दर्द और तकलीफ से जुझ रही थी.डॉक्टर ने यह ऑपरेशन उस समय किया जब पूरे देश में डॉक्टरों की हडताल चल रही थी. बकायदा एसोसिएशन से इस ऑपरेशन के लिए परिमिशन ली गई.

नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गुणवंत यशलहा के क्लिनिक में हरदा के रहने वाले एक दम्पत्ति अपनी दो साल की बेटी हार्षिता को लेकर पहुंचें. उन्होनें बताया कि उनकी बच्ची पिछले चार महीने से काफी तकलीफ में है और उसे सांस लेने में समस्या हो रही है. वे कई डॉक़्टरों को दिखा चूके है और उसका सिटी स्केन तथा एमआरआई भी करा चूके है. 

जिसमें कुछ नहीं आया लेकिन दिक्कत बनी हुई है.बच्ची के परिजन पिछले चार साल का मेडिकल रिकार्ड भी अपने साथ लाये थें. डॉ. यशलहा पेशोपश में थे. एक तरफ छोटी बच्ची दर्द से बेहाल थी तो दूसरी तरफ हडताल. ऐसे में उन्होनें एसोसिएशन से बात कर बच्ची के ईलाज का अनुमति ली.

डॉ. यशलहा ने एक बार फिर बच्ची का एमआरआई अपने सामने कराया. इस बार उन्होनें टेक्निशियन को नाक और गले के उपर श्वास नली को जोडने वाले हिस्से में फोकस करने को कहा. जहाँ कुछ चीज अटकी दिखी. वह टूथपेस्ट के ढक्कन जैसा था. 

जो नाक के पीछे वाले हिस्से में आडी फंसी हुई थी. सबसे बडी दिक्कत बच्ची की उम्र थी. रिक्स भी था कि कही उसकी सांसे न थम जाए. क्योंकि फंसी हुई चीज को निकलने के लिए उन्हें उसे नाक के पीछे से ढकेल कर गले में नीचे गिरना था.दो घंटे के इस जटिल ऑपरेशन के बाद यह ढक्कन बच्ची के शरीर से बाहर निकला गया. अब बच्ची स्वस्थ है.

टॅग्स :इंदौरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी