लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल से भी महंगा हो गया टमाटर...विशाखापत्तनम में बिक रहा 160 प्रति किलो! जानें अन्य शहरों का रेट

By आजाद खान | Updated: July 5, 2023 15:14 IST

बढ़ते टमाटर के दाम पर बोलते हुए एक ग्राहक ने कहा है कि “हर जगह टमाटर की कीमत बढ़ गई है। पेट्रोल अब टमाटर से भी सस्ता है। अब हमारे लिए खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देदेश के कई हिस्सों में लगातार टमाटर के दाम बढ़ रहे है।यही नहीं अन्य सब्जियों के भी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि टमाटर पेट्रोल से भी महंगा हो गया है।

नई दिल्ली:  दिन पर दिन टमाटर के भाव में इजाफा देखा जा रहा है। कीमतें आसमान छू रही है जिससे लोग काफी परेशान है। हाल यह है कि कुछ शहरों में इसकी कीमत 150 रुपए प्रति किलो के दर से यह बिक रही है। 

बता दें कि टमाटर के दाम में बढ़ोतरी तब देखा गया है जब केंद्र ने कहा है कि इसकी कीमत में इजाफा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह एक मौसमी घटना है और बरसात के कमजोर होने के बाद यानी अगले 15 दिन में इसके रेट में कमी आएगी। 

जानें अलग-अलग शहरों के रेट

लगातार कई दिनों से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में रेट में इजाफा अभी भी जारी है और कुछ शहरों में इसकी कीमत 150 रुपए प्रति किलो के दर से बिक रही है। यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो विशाखापत्तनम में भी टमाटर के कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है और यहां 160 रुपये प्रति किलो के दर से टमाटर बिक रहे है। 

देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर के दाम

शहर में टमाटर की कीमतें (रुपये/किग्रा)सिलीगुड़ी-155मुरादाबाद (यूपी)-150दिल्ली-110कोलकाता-148चेन्नई-60 (उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से)मुंबई-58

लोगों ने क्या कहा

टमाटर के बढ़ते दाम पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक ग्राहक ने कहा है कि “सब्जियों की कीमत बहुत बढ़ गई है। टमाटर 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दाम बढ़ने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैं सरकार से हस्तक्षेप करने और सब्जियों की कीमतों को नियमित करने का अनुरोध करता हूं।”

सब्जी खरीदने वाले एक और शख्स ने एएनआई को बताया कि “हर जगह टमाटर की कीमत बढ़ गई है। पेट्रोल अब टमाटर से भी सस्ता है। अब हमारे लिए खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।”

राज्य सरकारों ने भी दाम कम करने में की पहल

देश के कई हिस्सों में बढ़ते टमाटर के दाम को काबू करने के लिए राज्य सरकारें भी सामने आईं है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में टमाटर की कीमत में वृद्धि को देखते हुए ममता बनर्जी सरकार दरों को नियंत्रित करने के लिए राज्य के खुदरा नेटवर्क सुफल बांग्ला को उचित दाम पर लोगों को सब्जियां पहुंचाने को कहा है। बता दें कि सुफल बांग्ला एक किलो टमाटर को 115 रुपए प्रति किलो के दर से बेच रहा है। 

यही नहीं तमिलनाडु की उचित मूल्य पर टमाटर मिलने के लिए एमके स्टालिन की सरकार ने भी कोशिश की है और राज्य के शहर में 82 रुपए प्रति किलो के दर से टमाटर बिक रहे है। यही नहीं यहां सब्जियां 60 रुपए प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।  

टॅग्स :अजब गजबकोलकाताचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी