लाइव न्यूज़ :

यूपी: बंदरों से खेतों को बचाने के लिए किसानों ने खरीदा भालू का पोशाक, जानवर बन ऐसे वानरों को डरा रहे किसान

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 17:16 IST

बंदरों के आतंक पर बोलते हुए एक किसान ने कहा है कि "हमने अधिकारियों से अपील की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए हमने (किसानों) पैसे का योगदान दिया और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए चार हजार रुपए में यह पोशाक खरीदी है।"

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बंदरों ने काफी आंतक मचा रखा है।बंदरों से अपने खेत को बचाने के लिए किसान नए नए रास्ते अपना रहे है। वे उन्हे डराने के लिए भालू का पोशाक भी खरीदा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां पर किसानों ने एक भालू का पोशाक खरीदा है और वे इसे पहेन कर खेतों में बैठ रहे है। दरअसल, यहां के किसान बंदरो से काफी परेशान हो गए है और वे इनकी फसल बर्बाद न कर दे, इसलिए उन लोगों ने यह तरकीब निकाली है। 

भारी मात्रा में पेड़ों के कटे जाने के कारण आजकल बंदर खेत, गांव व कस्बे की ओर रूख कर रहे है जिससे लोगों का काफी परेशानी हो रही है। ये बंदर लोगों के खेतों को बर्बाद कर दे रहे है तो कई लोगों के घरों पर भी हमला कर वहां से खाने पीने के सामान उठा ले जा रहे है। 

तस्वीरों में क्या दिखा

न्यूज एजेंसी पर जारी तस्वीरों में यह देखा गया है कि एक किसान भालू का पोशाक पहने हुए खेतों में बैठा हुआ है। यही नहीं इस किसान के कई और फोटो सामने आए हैं जिसमें वह पोशाक में कभी खेतों में बैठा नजर आया है तो कभी उसे खेतों में खड़ा देखा गया है। बता दें कि इस तरह से पोशाक से किसान अपने गन्ने के फसल को बंदरों द्वारा बर्बाद होने से बचा रहा है। 

किसानों ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए किसान ने कहा है कि इलाके में करीब 40 से 50 बंदर घूम रहे है और वे इनके फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान ने बताया कि वे इस घटना को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की थी लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने अंत में यह उपाय लगाया है। 

उसने बताया कि सभी किसानों ने मिलकर इस पोशाक को खरीदा है और इससे वे बंदरों को डराने व उसे खेतों से भगाने में कामयाब भी हो रहे है। किसान ने बताया कि वे इस पोशाक को बाजार से चार हजार में खरीदे है।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी