लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बाइक पर घूम रहे लड़कों को पुलिस ने 'कोरोना मरीज' के साथ एंबुलेंस में बिठाया! वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 08:36 IST

देशभर में कोरोना वायरस पर जागरूकता के लिए पुलिस की तरफ से कई तरह के मुहिम चलाए जा रहे हैं। ये वीडियो भी पुलिस द्वारा किया गया एक प्रयोग था। जो वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों का कहना है कि लोगों को समझाने के लिए ये काफी अच्छा तरीका है।पुलिस ने साफ किया है कि ये कोई असली घटना नहीं बल्कि प्रमोशनल वीडियो है, जिसमें सभी लोग एक्टिंग कर रहे हैं।

तिरुपुर:तमिलनाडु पुलिस ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए एक अनोखा वीडियो बनाया है। तमिलनाडु पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक बनाया हुआ वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बिना मास्क के  घूम रहे तीन लड़कों को पुलिस 'कोरोना मरीज' के साथ एम्बुलेंस में बैठने के लिए बोलती है। जिसके बाद तीनों लड़के जिस तरह से रिएक्ट करते हैं, वह देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि पुलिस उन लड़कों को नकली कोरोना वायरस मरीज  के साथ पास खड़ी एक एंबुलेंस में सजा के तौर पर बंद कर रहे थे। वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि एंबुलेंस में लेटा कोरोना मरीज नकली है ये बात उन लड़कों को नहीं पता है।  पुलिस ने साफ किया कि ये कोई असली घटना नहीं बल्कि प्रमोशनल वीडियो के लिए लड़के और मरीज बना शख्स सभी एक्टिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए तमिलनाडु पुलिस के लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से निपटने के इस तरीके की तारीफ की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।

ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों का कहना है कि लोगों को समझाने के लिए ये काफी अच्छा तरीका है। देखें वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियावायरल वीडियोतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी