लाइव न्यूज़ :

7 साल के बच्चे को खाने के लिए दौड़ा टाइगर, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच गई जान; वीडियो देखकर डर गए लोग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 26, 2019 18:24 IST

बच्चे के पिता का नाम रोब कॉस्टेलो है और उनके बच्चे का नाम सीन है जिसकी उम्र 7 साल है। कॉस्टेलो ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा बेटा आज डबलिन ज़ू में मेन्यू पर था।"

Open in App

टाइगर अगर किसी व्यक्ति पर हमला कर दे तो वह कितना ही बहादुर क्यों न हो, उसकी हालत खराब हो जाती है। लेकिन सोचो जब टाइगर ने किसी बच्चे पर हमला किया होगा तो उसकी हालत क्या हुई होगी? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे के ऊपर टाइगर पूरी ताकत लगाकर हमला करता है। लेकिन शुक्र है शीशे का, जो उसकी जान बचा लेता है। 

यह मामला डबलिन ज़ू (Dublin Zoo) का है जहां पर यह बच्चा टाइगर के साथ फोटो क्लिक करने के लिए चिड़ियाघर की खिड़की के कांच के पास खड़ा होता है। लड़के का पिता उसका वीडियो बनाता रहता है। तभी पीछे की तरफ से तेज रफ्तार में टाइगर आता है और बच्चे को खाने की कोशिश करता है। लेकिन शीशा होने की वजह से वह बच्चे को खा नहीं पाता है और लोग हंसने लगते हैं। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

जब इस बच्चे के पिता ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग इसे देखकर काफी हैरान हुए और डरे भी। कई लोगों ने तो बच्चे के पिता को ही खरी-खोटी सुना डाली। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

बच्चे के पिता का नाम रोब कॉस्टेलो है और उनके बच्चे का नाम सीन है जिसकी उम्र 7 साल है। कॉस्टेलो ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा बेटा आज डबलिन ज़ू में मेन्यू पर था।"

पिता के इस ट्वीट पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। लोगों ने उन्हें समझाया कि अपने बच्चे के साथ ऐसा रिस्क लेना ठीक नहीं है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एक यूजर ने जब हैरानी भरा ट्वीट किया तो बच्चे के पिता ने इसका जवाब दिया कि यह दूसरी बार है जब उनके बच्चे के साथ ऐसा हुआ है।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'