लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करते कैमरे में कैद हुए तीन लोग, पुलिस ने मामला किया दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: April 1, 2023 14:42 IST

वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार है जो कि खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने इन पर एक्शन लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की सड़कों पर बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखे तीन लोग एक ही बाइक पर दो लड़कियां और एक युवक स्टंट कर रहे हैंमुंबई पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खुली सड़क पर कुछ लोगों के बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार है जो कि खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने इन पर एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर एक युवक और दो लड़कियाँ सवार हैं। तीनों बिना हेलमेट के है। 

बाइक के पहियों को हवा में उड़ाता दिखा शख्स 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स बाइक चला रहा है और एक लड़की आगे और दूसरी उसके पीछे बैठी हुई है। दोनों लड़कियों ने लड़के को पकड़ रखा है जबकि शख्स तेजी से बाइक चला रहा है।

इस दौरान शख्स बाइक के आगे के पहिए को हवा में उड़ाते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात ये है कि दोनों लड़कियां बिना डरे शख्स का स्टंट करने में साथ दे रही हैं। बाइक पर सवार सामने बैठी लड़की हाथ हिला रही है और मुस्कुरा रही है। 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने किया ट्वीट 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट साझा किया, जिसमें कहा, ""बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान करने की जांच चल रही है। अगर किसी को इस वीडियो में व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो आप हमें सीधे डीएम कर सकते हैं।"

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 336 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईमुंबई पुलिससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो