लाइव न्यूज़ :

तलवार से ‘बर्थ डे’ केक काटने पर तीन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 05:28 IST

खास बात तो यह थी कि पूरे कार्यक्रम की मोबाइल से शूटिंग कर वीडियो वायरल भी कर दी गई. तलवार लेकर युवकों के हंगामा करने से नागरिकों में दहशत फैल गई.

Open in App
ठळक मुद्दे- मोबाइल से जश्न की शूटिंग कर वीडियो वायरल की- नारेगांव में पुलिस ने की कार्रवाई, तलवार से फैली थी दहशत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के नारेगांव में खुलेआम गली में तलवार से ‘बर्थ-डे’ केक काटकर लोगों में दहशत पैदा करने वाले तीन युवकों को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से एक तलवार भी जब्त की गई है.

पुलिस ने बताया कि नारेगांव में कुछ युवकों ने एक शातिर अपराधी के साथ मिलकर मंगलवार को गली में एक युवक का जन्मदिन मनाया. बर्थ डे का केक लाकर उसे असली तलवार से काटकर युवकों ने गली में जश्न मनाया था. खास बात तो यह थी कि पूरे कार्यक्रम की मोबाइल से शूटिंग कर वीडियो वायरल भी कर दी गई. तलवार लेकर युवकों के हंगामा करने से नागरिकों में दहशत फैल गई. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी.

सूचना मिलते ही एसीपी नागनाथ कोडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत, सहायक निरीक्षक राहुल सूर्यतल, जमादार संतोष सोनवणे, लालखा पठान, योगेश गुप्ता, नंदू चव्हाण, रीतेश जाधव, अनिल थोरे आदि नारेगांव पहुंचे. लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी शेख सरवर शेख नूरउलहक (22), शेख अशफाक अब्दुल गणी (19) और शेख रमजानी शेख गणी (21 वर्ष, तीनों निवासी माणिक नगर, नारेगांव) भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनको पकड़ लिया. उनकी तलाशी लेने पर आरोपी शेख सरवर के पास एक धारदार तलवार पाई गई. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एमआईडीसी सिडको पुलिस के हवाले किया गया.

इसी तरह मित्र के बर्थ डे पार्टी में गए सुनील प्रल्हाद तुपे (छत्रपति नगर एन-12 हडको) की जेब से मोबाइल चोरी हो गई. यह घटना मंगलवार को सुबह नौ बजे उद्धवराव पाटील चौक के पास हुई. बेगमपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल