लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड से भारत आकर गरीबों की मदद करता है ये, आनंद महिंद्रा ने शेयर की 'मटका मैन' की स्टोरी

By वैशाली कुमारी | Updated: October 26, 2021 16:47 IST

दिल्ली के इस प्रेरणादायक बुजुर्ग की कहानी को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। आनंद महिंद्रा प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक स्टोरी शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्दे नटराजन दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में रहते हैंउन्होंने गरीब लोगों को 24/7 हवा भरने की सुविधा देने के लिए दक्षिण दिल्ली में लगभग 100 साइकिल पंप भी लगाए हैं

जिन्दगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए, कहने को ये केवल एक सिनेमाई डॉयलॉग है लेकिन पूरी जिंदगी का मर्म समेटे हुए है। हम सब अपनी अपनी जिंदगी जी रहे हैं और एक दिन इसी तरह दुनियां से गुजर जायेंगे। जिसने लोगों के लिए कुछ किया हो दुनियां उन्हीं को याद करती है। इसी क्रम में दिल्ली के एक बुजुर्ग भी अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं जिन्हें उनके नेक काम के लिए लोग मटका मैन के नाम से पुकारते हैं।

दिल्ली के इस प्रेरणादायक बुजुर्ग की कहानी को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। आनंद महिंद्रा प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक स्टोरी शेयर की। यह कहानी है “मटका मैन” की। वो दिल्ली में पीने का पानी उपलब्ध करवाते हैं। उनका पूरा नाम अलग नटराजन है, दुनिया उन्हें ‘मटका मैन’ के नाम से जानती है।

अलग नटराजन दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में रहते हैं। वो अपनी एसयूवी में ड्राइव करते हैं, पूरे दक्षिण दिल्ली में मिट्टी के बर्तनों को पीने के साफ पानी से भरते हैं, ताकि राहगीरों को पीने का पानी मुफ्त में मिल सके। उन्होंने गरीब लोगों को 24/7 हवा भरने की सुविधा देने के लिए दक्षिण दिल्ली में लगभग 100 साइकिल पंप भी लगाए हैं। इसके अलावा नटराजन कामगार मजदूरों की हफ्ते में दो या तीन बार भोजन उपलब्ध कराने का भी काम करते हैं।

उनके इस काम कि हर तरफ तारीफ होती है, हिंदू इन्हें देवदूत और मुसलमान इन्हे फरिश्ता कहकर बुलाते हैं। इनके द्वारा मिट्टी के बर्तनों में भरे पानी को पीकर रोज सैकड़ों की तादाद में राहगीर अपनी प्यास बुझाते हैं और इन्हें दिल से दुआ देते हैं।

इस नेक काम की शुरुआत उन्होंने अपने घर से कि। घर के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरने से शुरू हुआ ये सफर आज सैकड़ों तक पहुंच गया है। रोज सुबह नटराजन करीब 90-100 मटकों में पानी भरते हैं ताकि राहगीर उससे अपनी प्यास बुझा सके। उनके इस काम कि तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया और लिखा मटका मैन को सलाम है।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो