लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने पाकिस्तान में खोली पहली शाखा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2019 11:38 IST

सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि बीजेपी ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए पाकिस्तान में भी अपनी शाखा खोल ली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान शूट किया गया था जब अनंतनाग से बीजेपी उम्मीदवार सोफी यूसुफ ने अपना नामांकन दाखिल किया था।वीडियो में, यह सुना जा सकता है कि लोग सोफी साहब के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की पहली शाखा पाकिस्तान में भी खुल चुकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि बीजेपी ने पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में अपनी शाखा की एक इकाई खोली है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बीजेपी का झंडा लहरा रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। वीडियो में कुछ बुर्का पहने महिलाओं को भी देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी लिखा हुआ आ रहा है कि ये भारत नहीं पाकिस्तान का ब्लूचिस्तान है। 

वीडियो को एक वेरिफाइड यूजर अतूल कुशवाहा ने भी ट्वीट किया है। अतूल कुशवाहा ने वीडियो को ट्वीट करते हुआ लिखा है, ''भाजपा की पाकिस्तान मे पहली शाखा खुल चुकी है। भारत में तो अक्सर गद्दार भारतीय पाकिस्तानी झंडे लहराते रहे है पर आज तबियत खुश हो गई ये दृश्य देखकर।'' अतूल कुशवाहा ने अपने ट्विटर यूजर पर अपनी पहचान बताते हुये लिखा है कि वो बीजेपी के लिये काम करते हैं। अतूल कुशवाहा के इस ट्वीट को हजार लोगों ने लाइक किया है।

 वीडियो को ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फेक है

वीडियो में, 'यह सुना जा सकता है कि लोग सोफी साहब के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।' जब आप इस वीडियो को गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको कई वीडियो मिलेंगे। जिसमें एक दम इसी तरह का जुलूस देखा जा सकता है। गूगल पर जो वीडियो मिला है, उसमें ये कहा जा रहा है कि कश्मीर के अनंतनाग से बीजेपी उम्मीदवार सोफी यूसुफ ने अपना नामांकन भरा (दाखिल) है।

इस वीडियो को लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान शूट किया गया था जब अनंतनाग से बीजेपी उम्मीदवार सोफी यूसुफ ने अपना नामांकन दाखिल किया था। युसूफ ने खुद 30 मार्च 2019 को उसी जुलूस का वीडियो ट्वीट किया था। ये वीडियो जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वो दावा झूठा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी