लाइव न्यूज़ :

सड़क पर डांस कर लोगों को ट्रैफिक रूल समझा रही है ये लड़की, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 08:32 IST

पिछले 15 दिनों से शुभी इंदौर की सड़कों पर एक 'ट्रैफिक वॉलंटियर' के रूप में ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस का उद्देश्य साल 2022 तक इंदौर को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के मामले में एक मिसाल बनाना है. लोग इस लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं.

इंदौर के डांसिंग ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह के बाद यहां की एक छात्रा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की, जो इंदौर की सड़कों पर रंजीत सिंह के ही स्टाइल में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक कर रही है. खुद 'इंदौर ट्रैफिक पुलिस' ने उसका विडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं.

अपने ट्वीट में 'इंदौर ट्रैफिक पुलिस' ने लिखा, 'वॉलंटियर्स पूरे जज्बे के साथ आदर्श मार्ग पर जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं इसके साथ ही इंदौर को एक नए और बेहतर बदलाव की तरफ ले जा रहे हैं। उम्मीद है हम सभी अपने प्रयासों से जल्दी ही इंदौर को ट्रैफिक में आदर्श शहर बनाएंगे.' ऐसे कर रही हैं लोगों को जागरूक शुभी विडियो में रंजीत सिंह के अंदाज में सिग्नल पर खड़े बाइक सवारों से बड़ी ही शालीनता से हेल्मेट पहनने की गुजारिश करती हैं.

अगर कोई हेल्मेट पहनकर चल रहा है, तो उसे थैंक्यू कहकर सैल्यूट भी करती हैं. इसी तरह वो कार चालकों से सीट बेल्ट बांधने के लिए शुक्रि या कहती हैं और इशारे में सैल्यूट करती है. शुभी हैं एमबीए की स्टूडेंट शुभी जैन इंदौर के सागर जिले के बीना की रहने वाली है. फिलहाल, वो पुणे के 'सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट' से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं.

लेकिन पिछले 15 दिनों से शुभी इंदौर की सड़कों पर एक 'ट्रैफिक वॉलंटियर' के रूप में ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं. लोग हुए अंदाज के फैन शुभी कहती हैं, 'मैंने यहां 'टैफिक वॉलंटियर' के तौर पर जॉइन किया है. इस काम के लिए मुझे उन छात्रों से प्रेरणा मिली, जो ट्रैफिक वॉलंटियर्स के रूप में लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक कर रहे हैं.

इंदौर के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस का उद्देश्य साल 2022 तक इंदौर को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के मामले में एक मिसाल बनाना है. यह सही भी है, अगर लोग जागरूक होंगे, तो हमारे यहां खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.'

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो