लाइव न्यूज़ :

चोर पकड़ने के लिए पुलिस वाले ने दिखाई गजब की हिम्मत, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 17, 2021 17:00 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक पुलिस वाले ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस वाले को पकड़ा और लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस वाले ने चोर को पकड़ने के लिए दिखाई दबंगईचोट खाने के बाद भी पुलिस वाले ने चोर को पकड़ा लोगों ने कहा - ये है असली दबंग हीरो

मुंबई :  देशभर में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाने की जिम्मेदारी  पुलिस की होती है । इसके लिए पुलिस भी दिन-रात सेवा करते हैं । हर तरह के जोखिम और खतरा उठाने के लिए तैयार रहते हैं । चोर पुलिस की आपने काफी वीडियोज देखी ही होंगी लेकिन अब जो सामने आया है वो काबिल-ए-तारीफ है । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे- ये तो दबंग है । यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

वीडियो में देखा जा सकता है ये सीसीटीवी फुटेज किसी मार्किट का लग रहा है । वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसवाला चोर का पीछा करता दिखा रहा है । पीछा करने के दौरान पुलिसवाला गिर भी जाता है, मगर वो हिम्मत न हारते हुए उसके पीछे लगा रहता है । जैसे ही वो पुलिस वाला गिरता है तभी वो तुरंत बिना किसी दिक्कत के खड़ा भी हो जाता है, जिसके बाद वो फिर से चोर का पीछा करने लगता है । उसकी हिम्मत को देखकर सभी लोग बधाई दे रहे हैं । 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है । साथ ही पुलिस वाले की काफी सराहना भी की जा रही है । वीडियो को @rava_gandham नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है । इस वीडियो को अबतक 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं । 

लोगों के रिएक्शंस की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये पुलिस वाला किसी दबंग से कम नहीं लग रहा है’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर जी, आपने दिल जीत लिया’ तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘कांस्टेबल आर प्रसाद और सभी पुलिस वालों को मेरा शाही सलाम…बहुत गर्व महसूस हो रहा है ।’ इसके अलावा कुछ ने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया तो कुछ ने शॉकिंग इमोजी । आप भी कमेंट कर जरूर बताए कि कैसा लगा इस दबंग का जोश । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी