लाइव न्यूज़ :

गिलहरी को लगी प्यास तो बोतल छीन कर पीने लगी पानी, नहीं देखा होगा पहले कभी ऐसा, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: July 17, 2020 14:11 IST

आपने कभी प्यासी गिलहरी को बोतल से पानी पीते देखा है? शायद नहीं देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारी सी गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर एक प्यारे से गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गिलहरी एक शख्स के पास जाती है और पानी की बोतल को देख कर उसे लेने के लिए आगे बढ़ती है।

गिलहरी बेहद फुर्तीली मानी जाती है। उसे पकड़ना काफी मुश्किल होता है, इंसानों की आहट को वह काफी दूर से पहचान लेती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक गिलहरी एक शख्स के पास जाती है और पानी की बोतल को देख कर उसे लेने के लिए आगे बढ़ती है।

शख्स भी मस्ती करते हुए पानी की बोतल को गिलहरी से दूर करता है। गिलहरी पानी की बोतल की भागती है। उसके बाद शख्स उसे पानी की  बोतल दे देता है, गिलहरी भी एक छोटे से क्यूट बच्चे की तरह पानी पी रही होती है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। tedthestoner नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है इस गिलहरी को काफी तेज प्यास लगी है। इससे अच्छा आज के दिन मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता। हर जीव के प्रति दयालु रहें। दया की कीमत कुछ भी नहीं है। हालांकि ये वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। काफी लाइक कमेंट इस वीडियो पर आ चुके हैं। आपको भी ये क्यूट वीडियो बहुत पसंद आएगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामसीक्वल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी