लाइव न्यूज़ :

Watch: मंदिर के बाहर उतारी चप्पल, की पूजा-अर्चना... फिर उड़ा ले गया दानपेटी; चोर की अनोखी चोरी का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2024 16:04 IST

Viral Video: चोरी की एक बेशर्म वारदात में, एक व्यक्ति को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में अम्मावारी मंदिर में घुसकर मंदिर की हुंडी (संग्रह बॉक्स) चुराते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया।

Open in App

Viral Video: चोरों की चोरी के कई तरीके आपने देखे होंगे। एक शातिर चोर हमेशा इस तरह वारदात को अंजाम देता है कि वह बिना फंसे अपने काम को पूरा कर ले। चूंकि जमाना सोशल मीडिया का है इसलिए चोरों के कई कारनामे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही एक अजब-गजब चोर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह चोर बड़ी फुरसत के साथ मंदिर में चोरी करने के लिए घुसता है और मौका देखकर वारदात को अंजाम दे देता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिससे मंदिर में चोरी का राज खुल गया। 

वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स पहले सड़क किनारे बने मंदिर के भीतर दाखिल होता है। दिलचस्प बात ये है कि वह चप्पल उतार कर हाथ जोड़ते हुए मंदिर में घुसता है और भगवान के सामने हाथ बी जोड़ता है। भगवान से प्रार्थना करने के बाद वह मंदिर में रखी दान पेटी को उठा लेता है। हैरान करने वाली बात ये है कि वह पूरा मौका देखकर आराम से चोरी करता है और इस दौरान मंदिर में कोई नहीं आता। आरोपी दान पेटी उठा कर ही मंदिर परिसर में घुस जाता है और अंदर जाकर पेटी को बोरी में भरकर बाहर निकलता है। चोर पूरे आत्मविश्वास के साथ बोरी कंधे पर उठाता है और निकल पड़ता है। 

दिनदहाड़े हुई इस चोरी पर किसी का ध्यान नहीं गया। न मंदिर में कोई पुजारी मौजूद था न भक्त और ऐसा लगता है कि चोर को इस समय के बारे में मालूम था इसलिए वह मौका देख कर पूरे प्लान के साथ इस चोरी को अंजाम दिया। यह घटना 26 मई को हुई, जब संदिग्ध ने संग्रह बॉक्स को एक बैग में रखने और घटनास्थल से भागने से पहले सुनिश्चित किया कि मंदिर खाली है। वीडियो के मुताबिक घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के अम्मावरी मंदिर की है। 

फिलहाल इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोआंध्र प्रदेशTempleसोशल मीडियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो