लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने अपने पति के बॉस को पत्र लिखकर कहा, "इन्हें बुला लीजिए ऑफिस" अब मामला इंटरनेट पर छाया

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 17:15 IST

सोशल मीडिया पर एक पत्नी द्वारा पति के बॉस को लिखा गया पत्र वायरल हो गया है। दरअसल, इस खत में महिला ने बॉस से गुजारिश की कि वह उसके पति को वापस दफ्तर बुला लें। दरअसल, वर्क फ्रॉम होम के कारण पत्नी, पति की बहुत सी अदातों से तंग आ चुकी है जिसके कारण उसने पति के बॉस को ये खत लिख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने 9 सितंबर को यह ट्वीट किया थाअब लोग कर रहे हैं तरह-तरह के फनी कमेंट

महिला ने लिखा कि अगर जल्द ही वर्क फ्रॉम ऑफिस नहीं शुरू किया गया तो उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी! हालांकि, मामला इंटरनेट पर छाने के बाद बहुत से लोगों ने कहा कि यह तो घर-घर की कहानी है।

बॉस ने कहा, समझ नहीं आ रहा क्या जवाब दूँ 

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने 9 सितंबर को यह ट्वीट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- समझ नहीं आ रहा कि उसे कैसे जवाब दूं…। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा चुका है जिसे खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों रीट्वीट मिल चुके हैं। अब लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

पत्नी ने क्या लिखा था पत्र में? 

महिला ने लिखा, "प्रिय सर, मैं आपके कर्मचारी मनोज की पत्नी हूं। आपसे निवेदन करती हूँ कि अब उन्हें वर्क फ्रॉम ऑफिस की इजाजत दे दी जाए। वह वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। वह कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन भी करेंगे। अगर कुछ समय और वर्क फ्रॉम होम जारी रहा, तो निश्चित रूप से हमारी शादी आगे नहीं चल पाएगी। पत्र में आगे उन्होने लिखा, ‘यह आदमी दिन में दस बार कॉफी पीता है। अलग-अलग कमरों में बैठकर उनमें गंदगी फैला देता है, और लगातार कुछ न कुछ खाने के लिए मांगता रहता है। यहां तक मैंने उसे काम के दौरान सोते हुए भी देखा है। पहले से ही मुझे दो बच्चों की देखभाल करनी होती है। ऐसे में बस आपका सपोर्ट चाहती हूं ताकि मेरी ‘मानसिक शांति’ लौट सके।

अब लोग कर रहे हैं तरह-तरह के फनी कमेंट: 

पत्र के वायरल होने के बाद सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने कहा कि पति को तत्काल प्रभाव से दफ्तर बुला लेना चाहिए। कुछ ने कहा कि पति को हटाकर पत्नी को नौकरी पर रख लेना चाहिए। जबकि कुछ ने बंदे की सैलिरी में इजाफा करने का सुझाव दिया। ताकि वो पत्नी की सहायता के लिए घर में कॉफी मशीन आदि ला सके।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो