लाइव न्यूज़ :

सांप को पकड़ रहे शख्स के पीछे अचानक आ गया अजगर, बंध गई घिग्घी, जानिए आगे क्या हुआ

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 27, 2020 13:41 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्लोप के पास खड़ा हुआ है। इस बीच उसे पानी में तैरते हुए एक सांप दिखाई देता है, जिसे वह पकड़ने लगता है। वह जैसे ही उस सांप को पकड़कर स्लोप पर रखता है कि पीछे से उसे अजगर आते दिखाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्देसांप और एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। सांप को देखते ही शख्स पानी में कूद गया और अपनी जान बचाई।

जब भी आपको सांप दिखाई दे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। और तो और घिग्घी बंध जाती है। आपकी कुछ देर तक के लिए हार्टबीट बढ़ जाती है। कुछ इसी तरह का एक वाक्या हुआ है, जिसमें  सांप और एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। सांप को देखते ही शख्स पानी में कूद गया और अपनी जान बचाई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्लोप के पास खड़ा हुआ है। इस बीच उसे पानी में तैरते हुए एक सांप दिखाई देता है, जिसे वह पकड़ने लगता है। वह जैसे ही उस सांप को पकड़कर स्लोप पर रखता है कि पीछे से उसे अजगर आते दिखाई देता है। शख्स जैसे ही अजगर को देखता उसके होश उड़ जाते हैं।

अजगर को आता देख शख्स पानी में कूद जाता है और अपनी जान बचाता है। अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि वीडियों किस जगह का है और वास्तव में अजगर ही है या फिर नकली अजगर के जरिए युवक को डाराया गया है। 

वीडियो 20 सेकंड का है, जिसे अभी तक साढ़े चार हजार से अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं और करीब सात हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के 'The Unexplained' नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'सांप से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए।' ट्विटर हैंडल पर 24 सितंबर को वीडियो अपलोड किया गया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो