लाइव न्यूज़ :

बैल को धूप से बचाने के लिए मालिक ने किया जुगाड़, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 16:14 IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बैलगाड़ी के मालिक ने कैसे बैल को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर शेड का इंतजाम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैयह तस्वीर ट्विटर यूजर @DoctorAjayita ने साझा किया है

आज के आधुनिक युग में कार मोटर बाइक के बीच बैलगाड़ी जैसे पुराने यातायात के साधन कभी कभार दिखाई पड़ जाते हैं। बैलगाड़ी का इस्तेमाल अब किसी सामान को ढोने के लिए किया जाता है। अक्सर सामानों से लदी हुई गाड़ी को बेजुबान खींचता हुआ दिखाई देता है। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप में बैल को चलता देख किसी को दया आए ना आए लेकिन फोटो में दिख रहे एक बैलगाड़ी के मालिक को दया जरूर आई और उसने यह काम कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बैलगाड़ी के मालिक ने कैसे बैल को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर शेड का इंतजाम किया है। यह तस्वीर ट्विटर यूजर @DoctorAjayita ने साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है जिसने भी यह काम किया है उसका दिल से सम्मान करती हूं। 

वायरल तस्वीर में एक बैलगाड़ी दिख रही है। हालांकि उस पर सामान लदा हुआ नहीं है लेकिन उससे जुड़े एक बैल के ऊपर शेड लगा हुआ है। ये ठीक वैसा ही बनाया गया है जैसे किसी कार और रिक्शे के ऊपर छत बनाई गई होती है। बेजुबान के ख्याल रखने के इस तरीके को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। रीट्वीट करते हुए लोगों ने लिखा है कि सुंदर सोच को नमन, बहुत बढ़िया मालिक है जिसने यह काम किया है। यह वीडियो कहां का है इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो