लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सुनवाई में 'कोल्ड ड्रिंक' पी रहे थे दरोगा जी, कोर्ट ने दी सजा, कहा- 100 बोतलें बार एसोसिएशन को पहुंचाओ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2022 21:37 IST

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कार्यवाही के बीच में गौर किया तो पाया कि की बहस के दौरान पुलिस निरीक्षक एएम राठौर कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक जैसी कोई चीज पी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस ने पुलिस निरीक्षक एएम राठौर को कोर्ट के डेकोरम को मेंटेन करने की चेतावनी दी चीफ जस्टिस ने राठौर को आदेश दिया कि वो बार एसोसिएशन को 100 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें देंइससे पहले भी चीफ जस्टिस एक अन्य सुनवाई में एक वकील को समोसा खाते हुए पकड़ चुके हैं

अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार ने मंगलवार को कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को ऐसी सजा दी, जो मीडिया की सुर्खियों में छा गया।

जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर 'कोल्ड ड्रिंक' पीने के संदेह में चीफ जस्टिस ने एक पुलिस अधिकारी को आदेश दिया कि वो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अपनी ओर से कोल्ड ड्रिंक की 100 बोतलें दे।

चीफ जस्टिस अरविंद कुमार ने पुलिस अधिकारी को यह अनोखी सजा सुनाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी ऑनलाइन सुनवायी के दौरान उन्होंने एक वकील को समोसा खाते हुए पकड़ा था। जिसके बाद जस्टिस अरविंद कुमार ने उस वकील को जमकर फटकार लगाई थी और कहा कि वो कोर्ट की मर्यादा की अवहेलना कर रहे हैं। इसके साथ ही जज ने उन्हें भविष्य में ऐसा दोबोरा नहीं करने भी चेतावनी दी।

मंगलवार को ऑनलाइन सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कार्यवाही के बीच में गौर किया तो पाया कि की बहस के दौरान पुलिस निरीक्षक एएम राठौर कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक जैसी कोई चीज पी रहे हैं। इसके बाद चीफ जस्टिस ने तत्काल एएम राठौर को टोकते हुए कहा कि आप कोर्ट की सुनवाई के दौरान ऐसा नहीं कर सकते हैं।

चीफ जस्टिस ने राठौर को कोर्ट के डेकोरम को मेंटेन करने की चेतावनी देते हुए तत्काल आदेश दिया कि वो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अपनी जेब से खरीद कर 100 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सजा के तौर पर दें।

इसके साथ ही जज ने यह भी कहा कि अगर वो तत्काल ऐस नहीं करते हैं तो वो उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। 

चीफ जस्टिस के कड़े तेवर को देखकर पसीने से तर-बतर हो गये पुलिस निरीक्षक एएम राठौर ने तत्काल चीफ जस्टिस से माफी मांगी और कहा कि वो उनके आदेश को तुरंत अमल में लाएंगे। (यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा के इनपुट पर आधारित है )

टॅग्स :Gujarat High Courtकोर्टPolice Departmentcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो