लाइव न्यूज़ :

स्टेशन तोड़कर पटरी से उतरी मेट्रो, तो व्हेल की पूंछ ने ऐसे रोका बड़ा हादसा, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 4, 2020 07:33 IST

व्हेल की पूंछ की एक विशाल मूर्तिकला ने नीदरलैंड्स में एक रेलवे प्लेटफॉर्म से 30 फीट दूर ट्रेन को चमत्कारिक रूप से बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड्स के रोटेरडैम शहर में मेट्रो को आखिरी स्टॉप पर रुकना था, लेकिन मेट्रो ट्रेन रुकने की जगह आगे निकल गई।दुर्घटना के मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था।

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर इस समय एक वायरल वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल की पूंछ की एक विशाल मूर्ति ने नीदरलैंड्स में एक रेलवे प्लेटफॉर्म से 30 फीट दूर ट्रेन को चमत्कारिक रूप से बचाया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, नीदरलैंड्स के रोटेरडैम शहर में मेट्रो को आखिरी स्टॉप पर रुकना था, लेकिन मेट्रो ट्रेन रुकने की जगह आगे निकल गई। लेकिन जहां मेट्रो ट्रेक खत्म हो रहा था, वहां इंजीनियर्स ने खूबसूरती के लिए व्हेल की दो पूंछ बनाई थीं, जिनमें से एक पूंछ ने ट्रेन को गिरने से बचा लिया।

अगर वहां व्हेल की पूंछ न होती तो, बड़ा हादसा हो सकता था। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, दुर्घटना के मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रेन के अंत में सुरक्षा बफर्स के माध्यम से गाड़ी चलाने का कारण क्या है?

रॉटरडैम पुलिस ऑपरेशनल सेंटर यूनिट के एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां, सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमेट्रोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी