लाइव न्यूज़ :

VIDEO: तीन बार पोस्टपोन हो चुकी थी शादी, चौथी बार दुल्हन की ड्रेस ने डाला अड़ंगा जैसे तैसे हुई शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2021 14:40 IST

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन कपल डांस कर रहे हैं और समारोह में शामिल सभी उनका उत्साह बढ़ा रहे है। दोनों डांस कर रहे होते हैं तभी दुल्हन अपना बैलेंस खो बैठती है और फिर वो दोनों गिर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल दुल्हन ने अपनी शादी के लिए भारी भरकम और जगह लेने वाली ड्रेस पसंद की थी वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन कपल डांस कर रहे हैं

शादी विवाह में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, सब चाहते हैं कि वे सबसे अलग दिखें और सबकी निगाहें उन्हीं को देखें, लेकिन फिर भी शादी का सबसे बड़ा आकर्षण दूल्हा दुल्हन ही होते हैं। दुल्हन की सहेलियां कितना भी मेकअप करें लेे या दूल्हे के साथी कितनी ही महंगी सूट पहन ले फिर भी सबकी नजरें दूल्हे और दुल्हन पर ही टिकी रहती हैं।

दूल्हा दुल्हन के लुक के अलावा सबको उनके डांस का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। फ्लोर पर नाचते बाराती और घरातियों को भी इनके डांस का इंतजार रहता है कि वे आए और महफ़िल में चार चांद लगा दें।हर कोई पहले खुद नाचता है और फिर सोचता है कि कब दूल्हा-दुल्हन डांस करने वाले हैं।

और ऐसा केवल भारत में नहीं है, बाकी देशों में भी कमोबेश यही हाल है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हा और दुल्हन साथ में डांस करते हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसने लोगों को हसने पर मजबुर कर दिया।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन कपल डांस कर रहे हैं और समारोह में शामिल सभी उनका उत्साह बढ़ा रहे है। दोनों डांस कर रहे होते हैं तभी दुल्हन अपना बैलेंस खो बैठती है और फिर वो दोनों गिर जाते हैं।

दूल्हा दुल्हन के गिरने से वहां उपस्थित सभी लोगों की हसी छूट जाती है, अगले ही पल सब उन्हें संभालने में जुट जाते हैं और जैसे तैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता है। एक पल के लिए सबने सोचा कि इससे कहीं दूल्हा दुल्हन के नए नवेले रिश्ते पर संकट ना आ जाए लेकिन दुल्हन ने बताया किया इसमें दूल्हे की कोई गलती नहीं है बल्कि यह सब उसकी ड्रेस के कारण हुआ।

दरअसल दुल्हन ने अपनी शादी के लिए भारी भरकम और जगह लेने वाली ड्रेस पसंद की थी, डांस के दौरान दुल्हन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन अपनी शादी में डांस करना कौन मिस करेगा। इसी जद्दोजहत में दुल्हन का बैलेंस बिगड़ गया और दुल्हन के साथ साथ दूल्हा भी डांस फ्लोर पर गिर पड़ा। हालाकि इतना सब होने के बावजूद दोनों ने जल्द ही सब संभाल लिया और सकुशल शादी संपन्न हुई। बता दे की इससे पहले कोरोना के चलते तीन बार दोनों की शादी स्थगित हो चुकी थी। ये चौथा मौका था जब दोनों एक होने जा रहे थे।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो