लाइव न्यूज़ :

'तेरा बाप देता है गैस...', महिला के राइड कैंसिल करने पर भड़का ऑटो ड्राइवर, जड़ दिया थप्पड़; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2024 18:25 IST

Viral  Video: बेंगलुरु में, एक ओला ऑटो चालक और दो महिला यात्रियों के बीच टकराव उस समय हिंसक हो गया जब उन्होंने अपनी सवारी रद्द कर दी और दूसरा वाहन चुना।

Open in App

Viral  Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर की परेशान करने वाली हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिस पर यूजर्स के बीच आक्रोश फैल गया है। दरअसल, चौंकाने वाले वीडियो में ओला ऑटो चालक दो महिला यात्रियों से बदसलूकी कर रहा है और तो और बुजुर्ग ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ तीखी बहस की।

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने महिला यात्री को थप्पड़ मार दिया। यह पूरा वाकया महिला द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कैद हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें चालक गुस्से में महिला से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने पिकअप से कुछ मिनट पहले ही सवारी रद्द कर दी थी। तीखी नोकझोंक के दौरान, स्थिति के और बिगड़ने से पहले चालक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तेरा बाप गैस देता है?" 

वीडियो में चालक को दूसरे चालक की तरफ से आंशिक रूप से ऑटो में घुसते और दूसरे ऑटो चालक के सामने उनमें से एक को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। यात्रियों द्वारा घटना की रिपोर्ट करने की धमकी के बावजूद, स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया जब चालक ने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उसने सुझाव दिया था कि वह उसके वाहन का नंबर और संपर्क जानकारी लेकर पुलिस स्टेशन जाए।

वीडियो में ड्राइवर महिलाओं से अभ्रद भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहा है जिसका महिला विरोध करती है और उसे ऐसा न करने के लिए कहती है। हालांकि, ड्राइवर पर इसका कोई असर नहीं होता वह महिला को खरी-खोटी सुनाता और अचानक से उसका वीडियो बंद कर हाथापाई कर देता है।

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने गुरुवार, 5 सितंबर को वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुBengaluru Policeसोशल मीडियामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी