लाइव न्यूज़ :

सड़क किनारे भूखे बच्चे मांग रहे थे खाना, पुलिस कांस्टेबल ने किया ऐसा कि लोग कर रहे हैं अब तारीफ

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 20, 2021 17:02 IST

हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस कांस्टेबल महेश ने सड़क किनारे भीख मांग रहे बच्चों को अपने टिफिन से खाना खिलाया । बच्चे भी खाना खाकर बहुत खुश हुए । लोगों सोशल मीडिया पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद पुलिस कांस्टेबल ने भूखे बच्चों को खिलाया खाना, सड़क किनारे भीख मांग रहे थे बच्चे पुलिस कांस्टेबल का नाम महेश है, जिन्होंने अपना लंच खोलकर बच्चों को खाना परोसा तेलंगाना पुलिस ने ट्वीट कर शेयर किया है वीडियो, सोशल मीडिया पर एक लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

तेलंगाना:   हैदराबाद के ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने टिफिन से सड़क किनारे भूखे छोटे-छोटे बच्चों को खाना खिला कर लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पुलिस वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं ।

तेलंगाना राज्य पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस पुलिस वाले का एक वीडियो शेयर किया गया है । तेलंगाना राज्य पुलिस ने वीडियो शेयर आते हुए कैप्शन में लिखा, ' ActOfKindness.   पुलिस की इस दरियादिली को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं । 

पुलिस ने बच्चों को दिया अपना लंच  

वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का नाम महेश बताया जा रहा है । यह वीडियो हैदराबाद के पंजागुट्टा का है । यहां कांस्टेबल महेश अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे भीख मांग रहे छोटे-छोटे बच्चों गई । दोनों भूखे थे और भीख मांग रहे थे ।

यह सब देखकर कांस्टेबल महेश से रहा नहीं गया और उन्होंने बच्चों को खाना खाने के लिए अपना लंच बॉक्स दे दिया । सबसे पहले महेश ने बच्चों को दो पेपर प्लेट दिया और अपने लंच बॉक्स से बच्चों के लिए चावल, करी और चिकन फ्राई परोसा । बच्चों ने भी  बड़े प्यार से खाना खाया , जिसने भी यह वीडियो देखा वह इमोशनल हो गया ।

लोगों ने कहा -इंसानियत अभी जिंदा है 

सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । लोग इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, ' कहीं ना कहीं जिंदा है इंसानियत' । वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह सबसे अच्छा काम है' । 

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी