लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री मोदी की सलाह मानने लगे राजद नेता तेजस्वी यादव, कर रहे कसरत, खूब बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2022 15:16 IST

Tejashwi Yadav PM Modi: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह लालू यादव की पुरानी जीप को खींच और धकेल रहे हैं. ये वीडियो राबड़ी आवास का है.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव को पिछले दिनों मोटापा कम करने की सलाह दी थी. तेजस्वी यादव पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को यह लिखते हुए शेयर किया है कि, मेहनत ही कर्म है.

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह को अमल करने में जुट गए हैं. उन्होंने फिटनेस पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया है. दरअसल, प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव को पिछले दिनों मोटापा कम करने की सलाह दी थी. जिसके बाद अब तेजस्वी यादव पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो लालू यादव की पुरानी जीप को खींच और धकेल रहे हैं. ये वीडियो राबड़ी आवास का है. राजद के ट्विटर हैंडल से आज एक और वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वो एक बार फिर कसरत करते दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को यह लिखते हुए शेयर किया है कि, मेहनत ही कर्म है.

आगे लिखा गया है- तुझे रुकना नहीं, तुझे झुकना नहीं, तेरी है जमीं तू बढ़ता चल, तारों के हाथ पकड़ता चल, तू एक है प्यारे लाखों में, तू बढ़ता चल, ये रात गई, वो सुबह नई, डटे रहो राहों में मंजिल मिल ही जाएगी, हालात कितने भी विषम हों अधीर न बनो... इसके पहले क्रिकेट खेलते हुए अपना वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा था, “जिंदगी हो या खेल का मैदान, हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए. जितना अधिक आप दिमाग में योजना बनाते हैं, उतना ही अच्छा आप मैदान में प्रदर्शन करते है.

काफी लंबे अर्से बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाया. यह तब और अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली, गौरक्षक और देखभाल करने वाले सभी महत्वपूर्ण सहयोगी मैदान में आपके साथी खिलाड़ी हो एवं आपको हिट और बॉल आउट करने के लिए उत्सुक हों. 

बता दें कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के बाद मंच से नीचे उतरते समय प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर सभी को नमस्कार कर रहे थे. मंच पर आखिर में तेजस्वी यादव मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें देखकर मुस्कराए और कहा- ‘थोड़ा वजन कम करो.’ इसके बाद तेजस्वी यादव भी मुस्कुराए और उनके साथ चलते-चलते बात करने लगे. इस सलाह के बाद तेजस्वी लगातार पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'