हेमंत सोरेन के साथ तस्वीर साझा कर तेजप्रताप ने लिखा, 'जो हाल झारखंड में रघुबर दास का हुआ, 2020 में बिहार में नीतीश का वही होगा'

By पल्लवी कुमारी | Published: December 24, 2019 01:35 PM2019-12-24T13:35:30+5:302019-12-24T13:35:30+5:30

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 47 सीट जीती हैं। जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश दिया है।

Tej Pratap yadav share with picture with Hemant Soren slams bihar cm Nitish kumar | हेमंत सोरेन के साथ तस्वीर साझा कर तेजप्रताप ने लिखा, 'जो हाल झारखंड में रघुबर दास का हुआ, 2020 में बिहार में नीतीश का वही होगा'

तेजप्रताप यादव और हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे।तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया।''

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को झारखंड में जीत की बधाई देते हुए बिहार के पूर्व मंत्री और राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने बधाई दी है। तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया। महागठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अब झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा।'' इस ट्वीट के साथ तेजप्रताप यादव ने अपनी हेमंत सोरने के साथ तस्वीर भी शेयर की है। 

इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने लिखा, ''लिखकर रख लीजिए जो हाल झारखंड में रघुबर दास का हुआ वही हाल 2020 में बिहार में नीतीश कुमार का होने वाला है।''


झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट जीतने के बाद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के निवास पर रात्रि में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी इस इच्छा के बारे में गठबंधन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सूचित करेगा और यदि उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।

Web Title: Tej Pratap yadav share with picture with Hemant Soren slams bihar cm Nitish kumar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे