लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव बने रॉकस्टार के रणबीर कपूर, बदले लुक की तस्वीर इंटरनेट पर छाई 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2019 10:10 IST

लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कभी भगवान शिव के वेष में तो कभी भगवान कृष्ण के अवतार में नजर आ चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर शेयर की कई तस्वीर में तेज प्रताप यादव टीका लगाकर हरे रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर के साथ तेज प्रताप यादव ने लिखा है- न्यू प्रोफाइल पिक।

लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से एक बार चर्चाओं में हैं। हर बार अपने अनोख अंदाज और अगल-अगल किरदार में नजर आने वाले तेज प्रताप यादव ने इस बार रॉकस्टार के रणबीर कपूर जैसा लुक लिया है। उन्होंने इसकी तस्वीर खुद ही ट्विटर पर शेयर की है। जैसे ही तेज प्रताप यादव ने तस्वीर शेयर की, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव कभी भगवान शिव के वेष में तो कभी भगवान कृष्ण के अवतार में नजर आ चुके हैं। 

ट्विटर पर शेयर की कई तस्वीर में तेज प्रताप यादव टीका लगाकर हरे रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने अपने बालों को भी बड़ा कर लिया है। तस्वीर में जिस अंदाज में वह बैठे हैं और उनके लुक को देखकर लोगों ने उन्होंने रॉकस्टार का रणबीर कपूर कहना शुरू कर दिया है। इस तस्वीर के साथ तेज प्रताप यादव ने लिखा है- न्यू प्रोफाइल पिक।

तेज प्रताप इस लुक में बीते दिन( 12 दिसंबर) को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने इस अंदाज में पहुंचे थे। इस बैठक के बाद तेज प्रताप ने अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ''राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अगले वर्ष बिहार के कुरुक्षेत्र में अपने अर्जुन तेजस्वी को विजयी रथ पर सवार करने के लिए संकल्प लिया।''

देखें लोगों की तेज प्रताप यादव के तस्वीर पर प्रतिक्रिया 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी