लाइव न्यूज़ :

ये क्या! बेंगलुरु की गर्मी में पिघल गया Tata Harrier का फ्रंट गिल और बम्पर, मालिक का दावा- अब इसे ठीक करने के लिए कंपनी मांग रही पैसा

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2023 12:39 IST

Tata Harrier एसयूवी से जुड़ा एक ट्वीट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि एक शख्स ने अपनी गाड़ी को बेंगलुरु में करीब 10 घंटे के लिए बाहर पार्क किया था। दावे के अनुसार तेज धूप और गर्मी से गाड़ी का अगला कुछ हिस्सा पिघल गया।

Open in App

बेंगलुरु: इन दिनों देश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आमतौर पर मौसम अच्छा रहता है लेकिन वहां भी गर्मी से लोग परेशान हैं। कड़ी धूप ने हाल और बेहाल कर रखा है। ऐसे में एक हैरान करने वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक शख्स ने अपनी गाड़ी Tata Harrier की तस्वीरें साझा की है और दावा किया है कि बेंगलुरु में कड़ी धूप में गाड़ी के करीब 10 घंटे खड़ा रहने से इसके आगे का कुछ हिस्सा पिघल गया।

गाड़ी के मालिक ने एसयूवी पर पिघले हुए पैनल की तस्वीरें भी साझा की है। शख्स के अनुसार उसकी गाड़ी यानी  Tata Harrier का फ्रंट बम्पर पिघल गया जो काफी मजबूत माना जाता है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के अनुसार सौरव नाहटा नाम के कार मालिक ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उसने SUV को अपने ऑफिस के बाहर पार्क किया था। बाद में जब वह कार लेने आया तो देखा कि सूरज की रोशनी में हैरियर का अगला हिस्सा जल गया था। उन्होंने उसी की तस्वीरें भी साझा कीं, जहां फ्रंट ग्रिल और बम्पर को पिघले हुए देखा जा सकता है।

नाहटा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह दिसंबर 2021 से टाटा हैरियर चला रहे हैं या उसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने एसयूवी को इसकी बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा रेटिंग के कारण खरीदा था।

अपने ट्वीट में उन्होंने कार बनाने वाली कंपनी को टैग करते हुए लिखा कि यह घटना तब हुई जब 12 अप्रैल को उनकी कार 10 घंटे के लिए बैंगलोर की धूप में खड़ी थी और अब कंपनी उनसे इसे ठीक करने के लिए भुगतान करने के लिए कह रही है।

इसके अलावा, ग्राहक ने अपने पोस्ट में कहा कि वह वास्तव में यह देखकर हैरान है कि अग्रणी ब्रांड इस गंभीर घटना को इतने हल्के में ले रहा है।

टॅग्स :टाटा हैरियरबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो