लाइव न्यूज़ :

वीडियोः बुजुर्ग महिला ने सरकारी बस में मुफ्त यात्रा करने से मना किया, परिचालक से टिकट लिया, वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 21:23 IST

द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त करने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग महिला परिचालक से टिकट लेने पर अड़ गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोयंबटूरः तमिलनाडु में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाह रही एक बुजुर्ग महिला परिचालक से टिकट लेने पर अड़ गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त करने का ऐलान किया था।

यह घटना हाल में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी की ओर से मुफ्त बस यात्रा योजना के संदर्भ में की गई टिप्पणी की पृष्ठभूमि में हुई है। उनकी कथित टिप्पणी की खासी आलोचना की गई थी, विशेष रूप से महिलाओं के एक तबके ने। महिला शहर की एक बस में चढ़ीं और टिकट की मांग करने लगीं।

परिचालक ने महिला से कहा कि सरकार की योजना की वजह से उन्हें टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। इससे खफा हुई महिला ने कहा कि वह मुफ्त में यात्रा नहीं करना चाहती हैं जिसके बाद परिचालक ने उन्हें टिकट जारी कर दिया। अन्य सवारियों ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और यह वीडियो वायरल हो गया।

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी