लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के शख्स ने एक-एक रुपये के सिक्के देकर खरीदी 2.6 लाख की अपनी ड्रीम बाइक, शोरूम को पैसे गिनने में लगे 10 घंटे

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 11:29 IST

तमिलनाडु के सलेम में एक शख्स ने पाई-पाई जमाकर आखिरकार अपनी ड्रीम बाइक खरीद ली। इस शख्स ने एक-एक रुपये के सिक्कों का भुगतान कर 2.6 लाख रुपये की बाइक खरीदी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के सलेम का दिलचस्प मामला, एक-एक रुपये के सिक्के में 2.6 लाख रुपये किया भुगतान।अपनी ड्रीम बाइक खरीदने के लिए शख्स पिछले तीन साल से ज्यादा समय से इन पैसों की बचत कर रहा था।

सलेम: तमिलनाडु के सलेम में एक शख्स ने एक-एक रुपये के सिक्के में 2.6 लाख रुपये का भुगतान कर शनिवार को अपनी ड्रीम बाइक खरीदी। दिलचस्प ये भी रहा कि शोरूम के कर्मचारियों को ये पैसे गिनने में करीब 10 घंटे लगे। शख्स इन पैसों को एक वैन में बोरे में भरकर लाया था।

तीन साल से अधिक समय से जमा कर रहा था पैसे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 29 साल का वी बूपति पिछले तीन साल से अधिक समय से पैसे जमा कर रहा था ताकि वह बजार की डोमिनर 400 (Bajaj Dominar 400) बाइक को खरीद सके। बूपति बाइक खरीदने के लिए अपनी हर सेविंग को सिक्कों में बदल लेते थे। यहां तक कि मंदिरों, होटलों और चाय की दुकानों में भी नोटों को एक रुपये के सिक्कों में बदला।

शोरूम के मैनेजर महाविक्रांत ने बताया कि वे शुरू में केवल सिक्कों में पैसे लेने के इच्छुक नहीं थे पर वे बूपति को निराश भी नहीं करना चाहते थे। इसलिए वे इसके लिए तैयार हो गए।

महाविक्रांत ने बताया कि उन्होंने पहले बूपति से पूछा था कि 'बैंक 1 लाख की गिनती के लिए कमीशन के रूप में 140 रुपये चार्ज करेंगे। जब हम उन्हें एक रुपये के सिक्कों में 2.6 लाख देंगे, तो वे इसे कैसे स्वीकार करेंगे।' उन्होंने कहा, 'बूपति के हाई-एंड बाइक खरीदने के सपने को देखते हुए मैंने आखिरकार इसे स्वीकार कर लिया।'

चार दोस्तों, शोरूम के पांच कर्मचारियों ने गिने सिक्के

बूपति, उनके चार दोस्तों और शोरूम के पांच कर्मचारियों ने इन सिक्कों की गिनती की। आखिरकार शनिवार रात 9 बजे बूपति अपनी बाइक मिल सकी। बूपति एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं और शहर के अम्मापेट के गांधी मैदान इलाके में रहते हैं।

बूपति एक YouTuber भी हैं, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में कई वीडियो पोस्ट किए हैं। बूपति ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले बाइक की कीमत के बारे में पूछताछ की थी और तब उन्हें बताया गया था कि यह 2 लाख रुपये की है।

बूपति ने कहा, 'उस समय मेरे पास इतना पैसा नहीं था। मैंने YouTube चैनल से कमाई के पैसे बचाने का फैसला किया। मैंने फिर हाल ही में बाइक की कीमत के बारे में पूछताछ की और पता चला कि यह अभी 2.6 लाख रुपये की है और मेरे पास इस बार इतनी राशि थी।'

टॅग्स :Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो