लाइव न्यूज़ :

Viral Video: चिड़ियाघर नहीं घर के बाहर टहल रहा था 'ब्लैक पैंथर', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 17, 2024 11:56 IST

Viral Video: चिड़ियाघर में यूं तो आपने पैंथर को टहलते हुए देखा होगा। लेकिन, एक काला पैंथर चिड़ियाघर की बजाय घर के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघर के बाहर टहलता हुआ पाया गया ब्लैक पैंथर आईएफएस परवीन कासवान ने जारी किया वीडियो लोगों ने बताया देश में कौन सी जगहों पर दिखाई देते हैं ब्लैक पैंथर

Viral Video:चिड़ियाघर में यूं तो आपने पैंथर को टहलते हुए देखा होगा। लेकिन, एक काला पैंथर चिड़ियाघर की बजाय घर के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया। काले रंग के इस पैंथर की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए कि कोई आपसे इस तरह मिलने आए।

उन्होंने आगे लिखा कि यह वीडियो नीलगिरी के एक घर का है। जहां यह काला पैंथर दिखाई दिया। उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि काले रंग के पैंथर और कहां मिल सकता है।

अगस्त माह की वीडियो

सीसीटीवी कैमरे में कैद ब्लैक पैंथर की वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह वीडियो पिछले साल अगस्त माह की है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी के द्वारा 16 फरवरी को एक्स पर साझा किया गया। 25 सेकंड की इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आने लगे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 50 हजार से ज्यादा का व्यूज मिल चुका है और करीब 300 लोगों ने रिट्वीट किया है। साथ ही 100 से ज्यादा कमेंट आए हैं।

लोगों ने बताया कहां देखने को मिलेगा ब्लैक पैंथर

आईएफएस परवीन कासवान के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर बताया कि काले रंग के पैंथर महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा मध्यप्रदेश में देखने को मिलेंगे। एक यूजर ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा कि परवीन कासवान ने पूछा है तो क्या पता यूपीएससी में पूछ लिया जाए। जल्दी से इसका नोट बना लूं।

एक यूजर ने लिखा कि असम, वेस्ट बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरला और तमिलनाडु में ब्लैक पैंथर देखने को मिलते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज से छत पर सोना बंद। ब्लैक पैंथर के सामने हाथी भी सलाम करता है। 

टॅग्स :Tamil NaduzooZoology DepartmentForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो