लाइव न्यूज़ :

मृत हाथी को अंतिम विदा करते समय फूट-फूट कर रोने लगा वन रेंजर, देखें भावुक कर देने वाला वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: January 22, 2021 11:39 IST

तमिलनाडु के एक वन रेंजर द्वारा एक मृत हाथी को अलविदा बोलते समय रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश पांडे ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है।घायल होने के बाद हाथी को उपचार के लिए मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में सदावियावल हाथी शिविर लाया गया था।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर हर किसी की आंखों में आंसू आ जा रहा है।

दरअसल, एक हाथी की मौत के बाद उसे अंतिम बार अलविदा कहते हुए एक वन रेंजर का यह भावनात्मक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी भावुक हुए बिना नहीं रह पाएंगे। 

जानें वायरल वीडियो का क्या मामला है?

बता दें कि वायरल वीडियो में फूट-फूट कर रो रहे जिस शख्स को आप देख रहे हैं, वह एक वन रेंजर है जो कथित तौर पर घायल हाथी की देखभाल कर रहा था। घायल होने के बाद हाथी को उपचार के लिए मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में सदावियावल हाथी शिविर लाया गया था, यहां पर वायरल वीडियो में रो रहा स्टाफ इस हाथी की सेवा व देखरेख करता था। 

तमाम प्रयासों के बाद भी स्टाफ हाथी को नहीं बचा सका-

हालांकि, वन विभाग के स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बाद भी हाथी को बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद हाथी के अंतिम विदाई से पहले वन रेंजर वनपाल को हाथी की सूंड को पकड कर फफक-फफक कर रोने लगा। वन रेंजर के इस दिल दहला देने वाले इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने व्यक्त की संवेदना

भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश पांडे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में सदावियाल एलिफेंट कैंप में वन रेंजर वनपाल ने एक हाथी को आंसूओं से भरी विदाई दी।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। वहीं माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।

टॅग्स :हाथीवायरल वीडियोतमिलनाडुसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण