लाइव न्यूज़ :

इंजीनियर ने बनाया पानी से चलने वाला इंजन, भारत ने किया अनसुना तो जापान में जाकर किया लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 14:42 IST

बताया जा रहा है कि विश्वभर में अपने आप में यह एक अलग तरह का इंजन है। इस इंजन को इको-फ्रेंडली भी बताया जा रहा है। क्योंकि इंधन के लिए यह हाइड्रोजन का यूज करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। 

Open in App

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले एक मैकेनिकल इंजीनीयर एस कुमारस्वामी ने एक ऐसे इंजन का आविष्कार किया है जो डीजल-पेट्रोल से नहीं बल्कि पानी से चलेगा। इस इंजन की खोज के पीछे कुमारस्वामी की 10 साल की मेहनत है। इस इंजन को डिस्टिल्ड वाटर से चलया जा सकेगा। 

बताया जा रहा है कि विश्वभर में अपने आप में यह एक अलग तरह का इंजन है। इस इंजन को इको-फ्रेंडली भी बताया जा रहा है। क्योंकि इंधन के लिए यह हाइड्रोजन का यूज करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। कुमारस्वामी का कहना है कि इस इंजन को वह भारत में लॉन्च करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सभी प्रशासनिक दरवाजे खटखटाए। लेकिन वहां से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उन्होंने जापान से बात किया जहां उन्हें इस इंजन को लॉन्च करने में सफलता मिली।

कुमारस्वामी का कहना है कि 'मेरा सपना था कि मैं इस इंजन को भारत में विकसित करूं। लेकिन यहां से कोई रिस्पॉस न मिलने की वजह से मैंने जापान के सरकार से संपर्क साधा और मुझे वहां यह अवसर मिला। आने वाले दिनों में यह इंजन जापान में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ समय बाद इंजन भारत में भी लॉन्च हो सकता है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो