लाइव न्यूज़ :

ये क्या! पतंग के साथ हवा में उड़ गई बच्ची, मची चीख-पुकार, फिर क्या हुआ...देखिए वायरल वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2020 14:48 IST

ताइवान के एक काइट फेस्टिवल में अजीबोगरीब हादसा हुआ। एक बच्ची पतंग के साथ हवा में उड़ गई। हालांकि, बाद में उसे बचा लिया गया और बच्ची को कोई गंभीर चोट भी नहीं आई लेकिन वीडियो हैरान करने वाला है। देखिए...

Open in App
ठळक मुद्देताइवान के एक काइट फेस्टिवल के दौरान हादसा, पतंग के साथ हवा में उड़ गई 3 साल की बच्चीहवा की गति कम होने के बाद जमीन पर उतरी, लोगों ने बचाया, वायरल हो रहा है घटना का वीडियो

क्या कोई बच्ची पतंग के साथ हवा में उड़ जाएगी? ये सवाल कई लोगों को हैरान कर सकता है। हालांकि, ये सच है। ये हादसा ताइवान के एक काइट फेस्टिवल में हुआ। घटना ने न केवल हर किसी को हैरन कर दिया बल्कि बच्ची की जान पर भी बन आई। पतंग के साथ पूंछ में उलझ कर हवा में उड़ी इस बच्ची की उम्र केवल तीन साल की है। 

हवा इतनी तेजी थी और बच्ची पतंग के साथ 100 फीट तक ऊपर हवा में चली गई। हालांकि, गनीमत इतनी रही कि वह सुरक्षित जमीन पर लौट आई और उसे कोई गंभीर चोट भी नहीं लगी। हादसे के बाद हालांकि, बच्ची जरूर सहम गई थी। बच्ची जैसे ही नीचे आई लोगों ने उसे पकड़ा और उलझी हुई पतंग से बाहर निकाला।

बच्ची को उड़ते देख वहां खडे मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सभी इसी उधेड़बुन में थे कि आखिरी बच्ची को कैसे बचाया जाए। बच्ची इस दौरान करीब 30 सेकेंड तक हवा में रही। हवा की गति जैसे ही थोड़ी कम हुई, पतंग बच्ची के वजन के कारण नीचे की ओर आने लगा और वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को लपक लिया। देखें ये वायरल वीडियो...

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पतंग के साथ हवा में उड़ी बच्ची का नाम लिन बताया जा रहा है। उसे मामूली चोटें आई हैं घटना के बाद आयोजकों ने उत्तर-पश्चिमी ताइवान के हंशिनू शहर में आयोजित इस काइट फेस्टिविल को भी  रोक दिया था।

सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि काफी तेजी से हवा चल रही थी और बच्ची इस पतंग के पूंछ में उलझ गई थी। इसी वजह से वह इस बड़े पतंग में फंस कर हवा में ऊपर की ओर चली गई थी।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो