लाइव न्यूज़ :

होली के मौके पर अंडा इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देकर फंस गया स्विगी इंस्टामार्ट, कंपनी को सोशल मीडिया पर 'हिंदूफोबिक' बताकर किया जा रहा है जमकर ट्रोल

By आजाद खान | Updated: March 7, 2023 13:31 IST

आपको बता दें कि स्विगी इंस्टामार्ट द्वारा एक बिलबोर्ड लगाया गया है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए है। ऐसे में वे कंपनी के ऐप को अनइंस्टॉल करने की भी बात कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर स्विगी इंस्टामार्ट को'हिंदूफोपिक' बताकर उसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कंपनी के ऐप को अनइंस्टॉल भी करने की बात कही जा रही है। यूजर्स द्वारा यह भी कहते हुए सुना गया है कि स्विगी इंस्टामार्ट 'हमें ज्ञान न दें।'

Viral News:सोशल मीडिया पर स्विगी इंस्टामार्ट के एक बिलबोर्ड को लेकर काफी विवाद चल रहा है जिसे लेकर यूजर्स काफी गु्स्से में दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया के अमुसार, कंपनी के होली पर लगाए गए एक बिलबोर्ड को लेकर उसे 'हिंदूफोबिक'करार दिया जा रहा है और यूजर्स द्वारा ऐप को अनइंस्टॉल करने की बात कही जा रही है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी ब्रांड को ऑनलाइन विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई ब्रांड्स को उनके किसी धर्म या भावना के लिए अपमानजनक संचार पर ट्रोलिंग और बहिष्कार कॉल का सामना करना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर स्विगी इंस्टामार्ट द्वारा एक बिलबोर्ड लगाया गया है जिसमें होली के सामान खरीदने के लिए एक विज्ञापन दिया हुआ है। ऐसे में विज्ञापन में अंडे को दिखाया गया है कि और कहा गया है कि होली के मौके पर और सामान के साथ अंडा को भी लोग बहुत खरीदते है, लेकिन इस दिन अंडे को खाने के लिए नहीं बल्कि एक दूसरे के सिर पर मारने के लिए इसकी खरीद ज्यादा की जाती है। 

इसके साथ नीचे हैश-टैग का भी इस्तेमाल किया गया है जिसमें बुरा मत खेलो लिखा गया है। ऐसे में इस बिलबोर्ड को देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए है और स्विगी इंस्टामार्ट को 'हिंदूफोबिक'बताकर उसका बॉयकॉट कर रहे है। यही नहीं कई लोग अपने फोन से स्विगी इंस्टामार्ट को अनइंस्टॉल भी करने की बात कह रहे है।

यूजर्स ने कुछ इस तरीके से रिएक्शन्स

ऐसे में इस विज्ञापन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर अपना रिएक्शन्स दिया है और कंपनी को जमकर ट्रोल किया है। कई पोस्ट द्वारा यूजर्स को यह कहते हुए देखा गया है कि होली के मौके पर स्विगी इंस्टामार्ट द्वारा हमें ज्ञान देने की जरूरत नहीं है। यही नहीं एक यूजर्स ने तो कंपनी के अन्य पर्व के विज्ञापन को शेयर किया है और कहा है कि दूसरों के त्योहारों पर ऐसे संदेश और होली के मौके पर इस तरह के विज्ञापन देने का तर्क बनता है। 

कई यूजर्स ने कुछ स्कीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें वे कंपनी के ऐप को अनइंस्टॉल करते हुए दिखाई दिए है तो कुछ न कंपनी को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने को कहा है। आपको बता दें कि इससे पहले तनिष्क, एयू बैंक और सिएट टायर्स जैसी कंपनियां भी अपने विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हो चुके है।  

टॅग्स :अजब गजबसोशल मीडियाअंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'