लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन एग्जाम देने वाले बच्चे का छलका दर्द, परीक्षा केंद्र पर कही ये बात, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 6, 2021 17:00 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक स्टूडेंट कहता हुआ नजर आ रहा है कि पढ़ाया ऑनलाइन और एग्जाम ऑफलाइन ले रहे हैं। ये ऐसा लग रही है जैसे पबजी खलकर आर्मी में भर्ती होना है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन एग्जाम देने वाले बच्चे का छलका दर्द स्टूडेंट ने कहा- ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑफलाइन एग्जाम देना पबजी खेलने के बाद आर्मी ज्वाइन करने जैसा है आईपीएस रूपीन शर्मा ने इस वीडियो को शेयर किया है जो खूबर वायरल हो रहा है

मुंबई:  इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं जा सकता है। कुछ वीडियोज तो ऐसे होते है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है तो कभी हंसी रोक नहीं पाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का दर्द पता चला जाएगा कि पूरे साल ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन एग्जाम देने पर कैसा महसूस होता है।

दरअसल, पिछले साल से ही देश में कोरोना महामारी के कारण  सारे स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया था । ऐसे में बच्चों को ऑनलाइन मोड में पढ़ाया गया लेकिन परीक्षा एग्जाम सेंटर पर जाकर देना पड़ रहा है। ऐसे में कई बच्चो को यह तरीका सही नहीं लग रहा है । 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक स्टूडेंट सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा हुआ है । वीडियो में स्टूडेंट बता रहा है कि ऑनलाइन परीक्षा देना कितना मुश्किल होता है । इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रूपीन शर्मा ने शेयर किया है । इस वीडियो में एक स्टूडेंट कहता है कि ऑनलाइन क्साल करने के बाद ऑफलाइन परीक्षा देना ऐसा है , जैसे पबजी खेलने के बाद आर्मी ज्वाइन करना ।

आईपीएस ऑफिसर ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया और लिखा, परीक्षा, आर्मी और पबजी । सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया । कुछ लोग वीडियो देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग अलग तरह से अपनी राय रख रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिख, 'इस बच्चे का दर्द वाकई हम सभी को समझना चाहिए। '

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी