लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'गमला' बेच रहे फेरी वाले ने कुछ इस तरीके से किया अपने सामान का मार्केटिंग, क्लिप देख लोग रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: February 22, 2023 13:24 IST

वीडियो में देखा गया है कि फेरी वाला गमला बेच रहा है और वह अपने सामान का मार्केटिंग करते हुए गमले को आपस में खूब पीट रहा है। यही नहीं वह गमलों को बार-बार जमीन पर पटक भी रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक फेरी वाला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी अनोखे तरीके से उसे अपना सामान बेचते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर खूब प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें घूम-घूम सामान बेचने वाले को देखा गया है। वैसे तो सभी फेरी वाले सामान बेचते है और सबका अपना स्टाइल होता है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में इस स्ट्रीट वेंडर को अलग ही तरीके से अपने सामान को बेचते हुए देखा गया है। 

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है इसे सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। ऐसे में यह वीडियो कहां का है और कब शूट किया गया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक फेरी वाला जो पैदल चल रहा है और उसके पीछे एक ठेली भी चल रही है। आगे-आगे फेरी वाला चल रहा है और उसके पीछे ठेली लिए एक और शख्स धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि फेरी वाला हाथ में लिए दो गमलों को आपस में पीट रहा है और फिर दोनों गमले को जमीन पर जोर-जोर से पटक रहा है। 

यही नहीं वीडियो के अगले हिस्से में फेरी वाला द्वारा गमले को बीच से आधा कर उसे मोड़ते हुए भी देखा गया है। जिस तरीके से वह गमलों को मोड़-मोड़ और पटक-पटक कर दिखा रहा है और जोर-जोर से आवाज लगाकर उसकी खूबी बता रहा है। इस छोटे से क्लिप में फेरी वाले द्वारा उसके सामान को बेचने की कला देखी गई है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है इसे 51 हजार बार देखा जा चुका है और इसे अब तक 1400 के करीब लाइक्स मिल चुके है। 

ऐसे में इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपको इस तरह से कॉन्फिडेंस तभी मिलता है जब आपके सामान पर आपको भरोसा होता है। वहीं ओक और यूजर ने लिखा है कि ये एक ''सर्वश्रेष्ठ लाइव डेमो'' है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल