लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों है ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ पर ये सफेद निशान, क्या टूट जाएगी सरदार पटेल की मूर्ति?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2018 06:11 IST

सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ अब देश के शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक बनती जा रही है और उसे देखने के लिए प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग पहुंच रहे हैं।

Open in App

गुजराज के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ अब देश के शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक बनती जा रही है और उसे देखने के लिए प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग पहुंच रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। लेकिन इसी जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक और खबर वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दुनिया की सबसे लंबे कद की मूर्ति में एक महीने के अंदर ही दरार पड़ गई है? सोशल मीडिया पर ये सवाल लोग पूछ रहे हैं कि क्या सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ टूटने लगी है? सोशल मीडिया पर मूर्ति के साथ ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर सरदार पटेल की  मूर्ति को लेकल किए जा रहे हैं दावे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सरदार पटेल के पैरों का हिस्सा दिखता है, जिसमें सफेद रंग की लकीरें दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सफेद लकीरें असल में दरारें हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है। 

क्या है वायरल तस्वीर का सच 

वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी वेबसाइट पर गए। 31 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मूर्ति का उद्घाटन किया था। इस मौके की कई तस्वीरें इस वेबसाइट पर डाली गईं थीं। वहां डाली गईं तस्वीरों में भी हमें मूर्ति पर सफेद लकीरें दिखीं। यानी सफेद रंग की ये लकीरें अभी नहीं बल्कि उद्घाटन के समय से ही हैं।

लेकिन सवाल ये है कि ये लकीरें हैं क्या?  क्या हैं ये सफेद लकीरें  

दरअसल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में खास तरह की वेल्डिंग का इस्तेमाल हुआ है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सीईओ आईके पटेल ने बताया कि 182मीटर ऊंची प्रतिमा को एक पार्ट से तैयार करना संभव नहीं है। प्रतिमा में 8 एमएम की कांसे की प्लेटों को विशेष प्रकार की वेल्डिंग से परस्पर जोड़ कर जड़ी गईं हैं। प्लेटों को विशेष वेल्डिंग से जोड़ा गया है। इसलिए जहां ये जोड़ हैं, वहां वेल्डिंग है। जिसे देख कर स्वाभाविक रूप से दरार होने का आभास होता है लेकिन ये दरार नहीं स्टैच्यू बनाने के लिए इस्तेमाल की गई वेल्डिंग का एक भाग ही है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार आने की बात सिर्फ और सिर्फ अफवाह है।

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीगुजरातवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो