लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन तोड़ बीजेपी विधायक के बेटे ने की घुड़सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By सुमित राय | Updated: May 12, 2020 14:06 IST

कर्नाटक के चमराजनगर के भाजपा विधायक सीएस निरंजन के बेटे ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर घुड़सवारी की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के भाजपा विधायक सीएस निरंजन के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल हो रहा वीडियो 11 मई का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक का बेटा घुड़सवारी करता दिख रहा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और लोगों को इस दौरान घरों में रहने की अपील की जा रही है, लेकिन इस बीच कर्नाटक के भाजपा विधायक सीएस निरंजन के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लॉकडाउन का उल्लंघन करता दिख रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में कर्नाटक के चमराजनगर के भाजपा विधायक सीएस निरंजन के बेटे ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर नेशनल हाईवे गुंडलुपेट में घुड़सवारी की। यह वीडियो 11 मई का बताया जा रहा है।

कर्नाटक में 862 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 862 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 426 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

25 मार्च से देशभर में लागू है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है।

देशभर में कोरोना की चपेट में 70 हजार से ज्यादा लोग

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 70756 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 22454 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी कोरोना के 46008 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो