लाइव न्यूज़ :

'ये है बीजेपी का प्रचार, 500 रुपये दिहाड़ी!, AAP नेता सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर लगाए आरोप, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2020 11:59 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। app leader

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में किसी भी शख्स को यह साफ बोलते हुए नहीं पाया गया है कि किसी को बीजेपी ने चुनाव प्रचार करने के लिए 500 रुपये दिए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि इस बार दिल्ली में वह 70 सीटे लाएगी।

आम आदमी पार्टी (आप AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने एक वीडियो जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमनाथ भारती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया है कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए 500 रुपये दिहाड़ी पर लोगों को रखा है। 28 जनवरी की सुबह ट्वीट करते हुए सोमनाथ भारती ने लिखा, ''ये है बीजेपी का प्रचार 500/- रुपये दिहाड़ी!'' दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

सोमनाथ भारती द्वारा शेयर वीडियो में क्या? 

सोमनाथ भारती द्वारा जारी किए गया वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि ये किसी रैली का है। रैली में खड़े लोगों के हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी की तस्वीर है। वीडियो प्ले होने के थोड़े देर बाद एक शख्स की आवाज आती है जो रैली के आदमी से पूछता है कि क्या आप गृह मंत्री अमित शाह के लिए आए हो? आदमी जवाब देता है-  पता नहीं। 

शख्स फिर से पूछता है कि अगर आपको किसी रैली में बुलाना होतो आप कितने पैसे लेंगे? रैली का एक आदमी जवाब देता है- 500 रुपये। शख्स फिर बोलता है आप बीजेपी के अमित शाह के लिए आए हो? रैली का आदमी जवाब देता है -हां। रैली का एक आदमी आप जहां बुलाएंगे हम वहां आ जाएंगे। 

हालांकि वीडियो में किसी भी शख्स को यह साफ बोलते हुए नहीं पाया गया है कि किसी को बीजेपी ने चुनाव प्रचार करने के लिए 500 रुपये दिए हैं। या नाहीं किसी ने यह कहा है कि अमित शाह की ओर से उन्हें 500 रुपयेदिए गए हैं। लेकिन आप पार्टी के नेता ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। 

वीडियो को आप नेता सोमनाथ भारती के अलावा अन्य वैरीफाइड अकाउंट ने भी शेयर किया है...

वैरीफाइड यूजर अरविंद झा ने लिखा है- अब समझ में आया 500/- वाला रेट!

वैरीफाइड यूजर गजेंद्र शर्मा ने लिखा है- 500 रुपये दिहाड़ी देकर दिल्ली चुनाव प्रचार को अमित शाह ने और भी रोचक बना दिया है।

देखें अन्य प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो