लाइव न्यूज़ :

शख्स ने हटाया चप्पल तो फन मार खड़ा हो गया खतरनाक सांप और फिर....देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 11, 2023 22:31 IST

वीडियो देख कई यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि 'मैं तो हमेशा बिना देखे ही चप्पल पहनता हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चप्पल के नीचे एक सांप को देखा गया है। इस वीडियो को अब तक 37 हजार लाइक्स मिल चुकी है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चप्पल के नीचे से सांप निकलते हुए देखा गया है। ये बरसात का सीजन चल रहा है और इस सीजन में सांप और बिच्छू निकलते रहते है जो कभी न कभी और किसी हालत में इंसानों के सामने आते रहते है। 

आमतौर पर आप किसी सांप को जूता, हेलमेट और गाड़ी में छिपा हुआ पाते है लेकिन इस बार एक सांप को चप्पल के नीचे देखा गया है। ऐसे में अगर सावधानी नहीं बरती गई होती तो कुछ घटना घट सकती थी। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपने चप्पल को हटाता है। ऐसे में जैसे ही वह चप्पल के पास पहुंचता है सांप को चप्पल के अंदर छुपते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में जैसे ही शख्स चप्पल को उठाता है वहां एक सांप नजर आता है। 

चप्पल के हटने के बाद सांप भी अलर्ट हो जाता है और वह तुरंत फन निकालकर खड़ा हो जाता है। हालांकि वह वीडियो बनाने वाले को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन बरसात के इस सीजन में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए ताकि उनके यहां ऐसी घटना न घटे। 

यूजर्स ने दिए अलग-अलग प्रतिक्रिया

इस वीडियो को दो जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा 'ओएमजी।' ऐसे में जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तब से इसे 37 हजार लाइक्स मिल चुके है। वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि 'मैं तो हमेशा बिना देखे ही चप्पल पहनता हूं।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया है कि वीडियो पोस्ट करने के लिए धन्यवाद 'आपने लोगों को जागरूक किया है।' 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी