लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूटर से अचानक निकला कोबरा सांप, शख्स ने फिर इस गजब तरीके से उसे पकड़ा

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2021 09:31 IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स बेहद अलग तरीके से एक कोबरा सांप को पकड़ता नजर आ रहा है।

Open in App

कई लोगों के लिए सांप हमेशा डरावना अनुभव होते हैं। कुछ सांप होते भी बेहद खतरनाक हैं। इनका थोड़ा भी जहर किसी की जान ले सकता है। यही कारण है कि जानकार हमेशा सलाह देते हैं कि सांपों के हमेशा बेहद सावधानीपूर्वक पकड़ा जाना चाहिए। खासकर प्रशिक्षित पेशेवर हों तो उनकी मदद जरूर लें।

ज्यादातर लोग सांप को पकड़ने के सही तरीके से वाकिफ नहीं होते हैं और इसलिए उन्हें ऐसी कोई कोशिश भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि थोड़ी सी भी असावधानी भारी पड़ सकती है।

बहरहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शख्स बेहद नायाब तरीके से एक बड़े सांप को पकडता नजर आ रहा है। ये सांप दरअसल स्कूटर के हैंडल के पास बैठा हुआ था। 

भारतीय वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसका दो मिनट वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

ये वीडियो वैसे करीब एक साल पुराना है। इसमें शख्स पानी के एक कंटेनर की मदद से सांप को पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि सांप भी बेहद चौकन्ना है और कंटेनर में एक बार आने के बाद बाहर भी निकल जाता है। इसके बाद शख्स दोबारा कोशिश करता है और उस पकड़ने में सफल हो जाता है।

सांप के अंदर आते ही शख्स बोतल पर ढक्कन लगा देता है। इस क्लिप को अब तक करीब 20,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सांप पकड़ने वाले के कौशल से यूजर्स भी हैरान और प्रभावित हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'सब कुछ ध्यान रखने वाली बात है। एक ही तरीका हर परिस्थिति पर सटीक नहीं बैठता है। ये बहद डरावना है लेकिन इसे कुशलता से किया गया है।'

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो