लाइव न्यूज़ :

'मुझे गालियों की आदत हो गई है', जानें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रात को ट्वीट कर क्यों कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2019 15:39 IST

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा किसी भी यूजर के ट्वीट का रिप्लाई भी करती हैं और प्रतिक्रिया भी देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, देशभर की महिलाओं को इस तरह के शब्दों का सामना रोज करना पड़ता है।26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। उन्होंने दो दिसंबर की रात ट्वीट कर कहा कि उन्हे ऐसी गालियों की आदत हो गई है। असल में पूरा मामला हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या से जुड़ा हुआ है। दो दिसंबर की सुबह स्मृति ईरानी ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद स्मति ईरानी को एक यूजर ने कमेंट में अपशब्दों का इस्तेमला किया। कमेंट इतना अशोभनीय था कि उसे ट्विटर द्वारा हटा दिया गया है। लेकिन उससे पहले ईरानी ने उस कमेंट को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया। जो चर्चा का विषय बन गया है। 

 केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, देशभर की महिलाओं को इस तरह के शब्दों का सामना रोज करना पड़ता है। मुझे तो अब गालियों की आदत हो गई है। सवाल ये है कि इस समस्या से ऑनलाइन कैसे निपटा जाए। 

स्मृति ईरानी के इस ट्वीट पर कई लोगों की प्रतिक्रिया देकर कमेंट करने वाले शख्स की आलोचना भी की है। एक महिला ने लिखा, एक गुंडा खुलेआम केंद्रीय मंत्री को अभद्र टिप्पणी कर रहा है और आप लोग अभी तक सो रहे हैं। 

विनोद कापरी ने लिखा, ये बेहद आपत्तिजनक है और ऐसा व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में एकदम अस्वीकार्य है। 

हैदराबाद महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या का मामला 

26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर हत्या मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा।’’ 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सरकारी अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक जब हैदराबाद में अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात को उसे कथित रूप से अगवा कर लिया और जिंदा जला दिया। साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीहैदराबादतेलंगानासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी