लाइव न्यूज़ :

Video:जब रैली में स्मृति ईरानी ने पूछा- कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया? जवाब मिला- हां हुआ

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2019 10:22 IST

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी पिछली लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में चुनाव हुए हैं। स्मृति ईरानी 8 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश गई थीं।

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी का लोकसभा चुनाव 2019  से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस मध्यप्रदेश के अधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 8 मई को शेयर किया है। स्मृति ईरानी 8 मई को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश गई थीं। चुनावी सभाओं में स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा वार कर रही थी। लेकिन रैली में मौजूद एक शख्स ने स्मृति ईरानी को ऐसा जवाब दिया कि वह शांत हो गईं और कुछ देर के लिए उनको अपना चुनावी भाषण बंद करना पड़ा।

भोपाल के अशोकनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने रैली की भीड़ से पूछा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में किसानों का लोन माफ करने का वादा किया था, क्या वह हो गया। इस सवाल को सुन रैली में मौजूद भीड़ एकदम से चिल्लाने लगी, हां, हो गया है।

स्मृति ईरानी ने फिर से सवाल दोहराते हुए कहा, क्या लोन माफ हो गया तो फिर से जवाब आया, हां हो गया। इसी वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने  वीडियो को ट्वीट कर लिखा, स्मृति ईरानी की हुई किरकिरी, स्मृति ईरानी ने मप्र के अशोकनगर में मंच से पूछा क्या किसानों का कर्जा माफ हुआ है ? तो सभा के बीच में किसानों ने चिल्ला कर बताया “हां हुआ है, हां हुआ है, हाँ हो गया है”। अब जनता भी इन झूठों को सीधे जवाब देने लगी है। “अब तो झूठ फैलाने से बाज़ आओ”। अमेठी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में चुनाव हुए हैं। पिछली लोकसभा चुनाव 2014 में स्मृति ईरानी राहुल गांधी से हार गईं थी।

टॅग्स :स्मृति ईरानीमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाववायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो