लाइव न्यूज़ :

उप्र की महिलाओं में बढ़ रही धूम्रपान की लतः सर्वे

By IANS | Updated: January 7, 2018 13:16 IST

हर छठी महिला तंबाकू का किसी न किसी स्वरूप में सेवन कर रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी चकाचौंध भरा परिवेश युवतियों व महिलाओं के जीवन पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। शौकिया धूम्रपान का शुरू हुआ सिलसिला अब लत में तब्दील हो रहा है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर हुए सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि उप्र की हर छठी महिला धूम्रपान कर रही है। 

लखनऊ के होटल क्लार्क में पिछले दिनों ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (गेट्स) 2016-17 की फैक्ट शीट प्रस्तुत की गई थी। इस रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए गए थे, वह बेहद ही चौंकाने वाले थे। इस रिपोर्ट ने यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि बदलती जीवनशैली में धूम्रपान की लत को महिलाएं कैसे छोड़ें। मुंबई से आईं कंसल्टेंट सुलभा परशुरामन ने इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया, "गेट्स-2 सर्वे की रिपोर्ट में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। केंद्रीय परिवार कल्याण विभाग, डब्लूएचओ व टाटा इंस्टीट्यूट अफ सोशल साइंसेज मुंबई द्वारा मल्टी स्टेज सैंपल डिजाइन तैयार किया गया। इसमें देशभर से कुल 74,037 लोगों को व यूपी से 1,685 पुरुष व 1,779 महिलाओं को शामिल किया गया था।"

परशुरामन की मानें, तो इस रिपोर्ट में यह पाया गया कि वर्ष 2009-10 में हुए सर्वे से धूम्रपान करने वालों की संख्या उप्र में बढ़ी है। इसमें तंबाकू जनित उत्पादों का प्रयोग करने वाले पुरुषों का औसत 52. 1 फीसदी रहा। वहीं महिलाओं का औसत 17.7 फीसदी रहा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, हर छठी महिला तंबाकू का किसी न किसी स्वरूप में सेवन कर रही है। कई महिलाएं जहां मजदूरी करने वाली गुटखा, खैनी, बीड़ी का सेवन कर रही हैं, वहीं कई शौकिया सिगरेट पीने व गुटखा खाना शुरू करने के बाद इसकी लत की शिकार हो गई हैं।

परशुरामन ने बताया, "वर्ष 2009-10 में वयस्कों में जहां तंबाकू उत्पाद सेवन का औसत 33.9 था, वहीं 2016-17 में बढ़कर 35.5 फीसद हो गया। हालांकि इसमें धुआं वाले उत्पादों का औसत 14.9 फीसदी से घटकर 13.5 फीसद रह गया, वहीं गुटखा, खैनी, पान-मसला का सेवन करने वाले वयस्क 25.3 फीसदी से बढ़कर 29.4 फीसद हो गए।"

सुबह आंख खोलने के पांच मिनट के भीतर करते हैं तंबाकू का सेवन

धूमपान उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भी काफी वृद्धि हुई है। इसमें वर्ष 2009-10 में जहां उत्पादों के प्रचार का औसत 10.3 रहा, वहीं अब बढ़कर 16.3 हो गया। तंबाकू उत्पादों के सेवन करने वालों में यूपी 12वें नंबर पर है। कुल औसत की बात करें तो त्रिपुरा में 64.5 फीसदी लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। वहीं मिजोरम में 58.7 व यूपी 12वें नंबर पर हैं, यहां कुल 35.5 फीसदी लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं।

तंबाकू की लत ऐसी है कि 20 फीसदी लोग सुबह आंख खोलते ही पांच मिनट में सेवन करते हैं। वह तंबाकू उत्पादों को सेवन करने के बाद ही फ्रेश होने जाते हैं।

इस बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंबाकू सेवन के आंकड़े पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "इस पर अंकुश लगाने के लिए फिर से प्लान बनाना होगा। शिक्षा व नगर निगम विभाग को भी शामिल करना होगा। वहीं, स्कूल के आस-पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधों पर कड़ाई से लागू करना होगा।"

टॅग्स :हेल्थ टिप्सउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी