लाइव न्यूज़ :

सीतापुर में बुजुर्ग से गड्डी छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, बरसाए 500-500 रुपये के नोट, जानिए क्या हुआ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2020 19:46 IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में बुजुर्ग परेशान हो गया। आदमी के हाथ में नोटों से भरा बैग था। बंदर बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और पैसों की बारिश शुरू कर दी। वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देबंदर ने सात हजार रुपये के नोट खराब कर दिये। रजिस्ट्री कराने के बाद उन्हें चार लाख रुपये मिले थे।खैराबाद के रहने वाले भगवान दीन ने अपनी जमीन बेची थी।

सीतापुरःउत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर पेड़ पर चढ़कर बंदर ने नोट की बारिश कर दी। रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन बेचकर बाहर आए बुजुर्ग से बंदर ने 500 के नोटों की गड्डी छीन कर पेड़ पर चढ़ गया। 

पेड़ पर बैठकर बंदर ने नोटों की बारिश शुरू कर दी। इस कारण बुजुर्ग के तकरीबन 7 हजार के नोट खराब हो गए। बुजुर्ग की सांसें उस समय थम गईं, जब एक बंदर उनके हाथों से पांच सौ रुपये के नोटों की एक गड्डी झपटकर पेड़ पर चढ़ गया।

हालांकि, करीब एक घंटे बाद उसने वह नोट वापस फेंक दिए लेकिन बंदर ने सात हजार रुपये के नोट खराब कर दिये। जिले के खैराबाद के रहने वाले भगवान दीन ने अपनी जमीन बेची थी और बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में उसकी रजिस्ट्री कराने आए थे। रजिस्ट्री कराने के बाद उन्हें चार लाख रुपये मिले थे।

इस दौरान, एक पेड़ के नीचे बैठकर भगवानदीन अपने रुपये गिनने लगे, तभी अचानक एक बंदर ने उनके हाथों से पांच सौ रुपये की गड्डी झपट ली और पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर से बंदर गड्डी में से नोट निकाल कर नीचे फेंकने लगा। वहां खड़े लोग नोट एकत्र करने में भगवानदीन की मदद करने लगे, तभी कुछ लोग बंदर को लुभाने के लिये फल आदि भी ले आए।

भगवानदीन ने कहा कि उसने बेटे के इलाज के लिए अपनी जमीन बेची थी। बंदर ने पांच सौ रुपये के 14 नोट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा, '' मैं यहां आसपास के लोगों का शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मुझे मेरे पैसे वापस दिलाने में मदद की।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसीतापुरमनीmoney
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो