लाइव न्यूज़ :

झरने में डूब रहे थे लोग, सिखों ने पगड़ी खोलकर बचाई जान लोगों की जान, पेश की इंसानियत की मिसाल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 20, 2021 22:35 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें सिखों ने अपनी पगड़ी खोलकर उनकी जान बचाई है ।

Open in App
ठळक मुद्देसिखों ने पगड़ी खोलकर बचाई शख्स की जानइस तरह उन्होंने दो लोगों की जान बचाई

कनाडा : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है । अब कनाडा में सिख पुरुषों के एक समूह ने झरने में फंसे दो पैदल यात्रियों को बचाने के लिए धार्मिक बातों को अलग रखकर इंसानियत की मिसाल पेश की । ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलजिंदर किंडा ब्रिटिश कोलंबिया के गोल्डन एर्स प्रोविंशियल पार्क में चार दोस्त लंबी पैदल यात्रा कर रहे थे और इस दौरान उन्हें दो शख्स मिले, जो एक झरने में डूब रहे थे ।

दोनों को बचाने के लिए उन सिखों ने एक रस्सी बनाई और आप शायद ही विश्वास कर पाएंगे कि वो रस्सी उन्होंने अपनी पगड़ी निकलकर बनाई थी, ताकि दोनों की जान बचाई जा सके । अब हर तरफ उन सिखों की काफी सराहना की जा रही है । उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

किंडा ने ये वीडियो अपने व्हाट्सएप पर शेयर किया था, जिसके बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भी तेजी से वायरल हो गया है । एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फंसे हुए हाइकर्स ने शुरू में हमें आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने के लिए कहा, जो हम नहीं कर सके क्योंकि हमारे पास सेलफोन सेवा नहीं थी । हम सभी ने मदद के लिए इधर-उधर देखने की कोशिश की, जिसके बाद असफलता ही प्राप्त हुई फिर हम सबको अपनी पगड़ी खोलने का विचार आया और हम दोनों शख्स की जान बचा पाए ।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम करीब 10 मिनट तक काफी सोच विचार करने लगे और फिर ख्याल आया कि हम दोनों की जान पगड़ी खोलकर रस्सी बनाकर बचा सकते हैं ।’ इस वीडियो पर काफी रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी जैकेट और पगड़ी के बीच, आप बहुत साधन संपन्न थे! किसी की जान बचाने के लिए अच्छा किया!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये लोग हीरों हैं ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?